Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

मुकुंदपुर भलस्वा झील के नजदीक MCD डाल रही है कूड़ा स्थानीय लोगो का विरोध

· Updated · by admin0
2 min read
Bhalswa Lake
Bhalswa lake

Mukundpur Bhalswa Lake Garbage Problem
मुकुंदपुर भलस्वा झील के नजदीक MCD डाल रही है कूड़ा स्थानीय लोगो का विरोध
दिल्ली में कूड़ा एक बड़ी समस्या बनी हुई है लोगो को कूड़े से निजाकत नही मिल रही है .. दिल्ली के मुकुंदपुर के पास भलस्वा झील एक पर्यटक स्थल है इस झील में नौकायन आदि सब होते है पर यहा सफाई बिलकुल कम होने के कारण सैलानी भी बिलकुल कम आते है … साथ ही झील के आखिर में जनता विहार मुकुंदपुर के पास सरकारी जमीन पर कूड़े के गाडियों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया जिससे आसपास की कालोनियो के लोगो को बड़ा एतराज है और स्थानीय निगम पार्षद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है .. AA News के कैमरे के सामने इन लोगो का आरोप है कि यहा इस जमीन पर सरकारी अस्पताल और स्कूल बनने का उद्घाटन कई बार हो चूका है पर आज तक न स्कूल बना न अस्पताल बल्कि यहाँ अब कूड़ा डम्प करना शुरू कर दिया है .. इस कूड़े की गंदगी झिमर कालोनी , मुकुंदपुर समेत कई कालोनियों तक पोल्यूशन कर रही है इसी से नाराज लोग नारेबाजी कर रहे है और दिल्ली नगर निगम से नाराज है .. कुल मिलाकर दिल्ली में कूड़े का निस्तारण अकेले यहाँ नही बल्कि पूरी दिल्ली में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है और नगर निगम ने कूड़े को खत्म करने का कोई वैज्ञानिक हल नही निकाला है जिससे साफ़ है दिल्ली में कूड़े से हालत आगे अभी सुधरते नजर नही आ रहे बल्कि बिगते नगर आ रहे है .. लोगो की क्या शिकायत है आब नीचे AA news के इस विडियो में सूने और Youtube पर AA News को Subscribe जरुर करें जिससे नया विडियो अपलोड होने पर आपके youtube विडियो में शो करें subscribe बिल्कुल फ्री होता है . देखिये नीचे इस विडियो में
विडियो

https://www.youtube.com/watch?v=4SIDb-NKUYU

Video

शुरुआत में ये झील बेहद सुंदर थी इसपर बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते थे लेकिन वक्त के साथ सुधरने की बजाय झील खराब होती चली गई जरूरत है अब प्रशासन इस झील की सुध लें

Written by admin