Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

मुखमेलपुर (नजदीक अलीपुर दिल्ली – 36 ) की अनोखी दिपावली

· by admin0
2 min read
Mukhmailpur Delhi 110036
Mukhmailpur Delhi 110036

AA News
Mukhmailpur Delhi

दिल्ली के मुखमेलपुर गांव में युवाओं ने दीपावली मनाने की अनूठी पहल की शुरुआत की।

युवाओं ने एक संगठन बनाकर दीपावली से पहले 700 पौधे मिट्टी के गमलों में तैयार किए और आज दीपावली के दिन सुबह सुबह गांव के हर घर में पौधे गिफ्ट करके दीपावली मनाई। दिल्ली में पॉल्यूशन खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, बच्चे बड़े सभी के गुर्दे तक इस पॉल्यूशन से प्रभावित हो रहे हैं। छोटे छोटे बच्चे जो इस पॉल्यूशन में जी रहे हैं उनके गुर्दों की क्या हालत होगी यह एक चिंता का विषय है। यदि रात को पटाखे ज्यादा छोड़े गए तो सुबह दिल्ली में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा।

ऐसे में जरूरत है सभी पोलूशन मुक्त दिवाली मनाएं हम । यहां के युवाओं ने ठानी कि वे पटाखे नहीं जलाएंगे बल्कि पौधे घरों में लगाएंगे और पौधों का ही वितरण करेंगे।

खास बात यह भी है कि जिस भाईचारे का और पोलूशन मुक्त का संदेश युवा संगठन ने दिया है वह बेहद ही सराहनीय है क्योंकि इस संगठन में आम आदमी पार्टी, बीजेपी , कांग्रेस सभी पार्टी के युवाओं को एक दूसरे से गले मिले हुए देख सकते हैं। गांव के युवा सभी दल और राजनीति भुलाकर एक साथ इकट्ठा हुए हैं और एक साथ इस मुहिम को सिरे चढ़ाया है। बेहद तारीफे काबिल ये मुहिम है।

Mukhmailpur Delhi 110036
Mukhmailpur Delhi 110036

फिलहाल इस मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया है जरूरत है ऐसी मुहिम हर गांव हर कॉलोनी में चले तो हर घर में कुछ पौधे लगेंगे और लोगों को पॉल्यूशन से कुछ राहत मिलेगी।

वीडियो
https://youtu.be/ezcQUpRYTyA
वीडियो

यदि हम पौधे नहीं लगा सके तो कम से कम पटाखों से परहेज करके पॉल्यूशन मुक्त दीवाली में सहयोग कर सकते हैं।

Written by admin