• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, December 16, 2025
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

बवाना पटाखा फैक्ट्री के पीड़ित नही मना रहे है दीवाली। हादसे में 17 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

by Editor
November 7, 2018
in News
0
Metro Vihar Delhi

Metro Vihar Delhi

1
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
मेट्रो विहार , नजदीक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया।
रिपोर्ट : अनिल कुमार अत्तरी

बवाना पटाखा फैक्ट्री के पीड़ित परिवार इस साल दिवाली नही मना रहे हैं। इन परिवारों का कहना है उनके घरों के दिये तो पहले ही बुझ सके है। इन लोगो को तुंरन्त की मुख्यमंत्री सहायता तो मिली थी उसी से गुजारा चल रहा है पर मुआवजे की फाइल एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के बीच चक्कर लगा रही है।

दिल्ली के बवाना में इसी साल की शुरुआत में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद 17 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से अधिकतर परिवार दिल्ली के मेट्रो विहार के रहने वाले थे।

अब ये परिवार इस साल गम में दिवाली का त्यौहार नहीं मना रहे हैं। ये परिवार बेहद दुखी हैं घर में कोई कमाने का सहारा नहीं था , इसलिए इन घरों की महिलाएं उस पटाखा फैक्ट्री में जाकर काम करती थी जिनकी पटाखा फैक्ट्री में आग लग कर ब्लास्ट होने से मौत हो गई।

इसलिए इन परिवारो का कहना है कि वे कोई दिवाली नहीं मनाएंगे उनके घर का दिया बुझ चुका है। इस परिवार में कमाने वाली एकमात्र महिला थी पति बीमार थे और बेटा बेटी दिमाग से डिस्टर्ब है, एक ही लड़का है जिसका आधा दिमाग काम करता है। यही हालत दूसरे परिवारों की थी। मेट्रो विहार की अकेली इस गली से 4 महिलाओं की मौत हुई थी। इस गली में चार अर्थियां एक साथ आई थी , इसलिए यह गली दिवाली नहीं मना रही है।

Metro Vihar Delhi
Metro Vihar Delhi

इन लोगों का कहना है कि सरकार ने जो भी सहायता के लिए बड़ी बड़ी घोषणा की थी। शुरुआत में जो पांच लाख सरकार ने जीविका के लिए दिए गए थे उसी से ये अभी खाना कहा पा रहे हैं , उसके अलावा इन की किसी भी प्रकार की सहायता नहीं हुई है और गुनहगार जमानत होकर बाहर घूम रहे हैं तो इसका दुख इन परिवारों को काफी है। इनमे एक परिवार की बिजली का कनेक्शन भी पचास हजार बिल न भर पाने के कारण कट गया था। उन पचास हजार के लिए घर की महिला फैक्ट्री में काम के लिए जाती थी।

Advocate Rishipal and his family
Advocate Rishipal and his family

हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घर पर आए और इस घर की बिजली चालू करने का आदेश कर चले गए। उसके बाद घर की बिजली तो जोड़ दी गई लेकिन बिना मीटर के अवैध तरीके से बिजली जोड़ी गई है हर बार बिजली कर्मचारी ने यह तार हटाने की बोल कर जाते हैं। साथ ही पकास हजार का बिल अभी भी पेंडिंग है। उस वक्त आश्वासन में सभी नेताओं द्वारा बोला गया था कि इन का बिल माफ करा दिया जाएगा लेकिन बिल माफ नहीं हुआ।

Video

वीडियो

इस मामले में इन परिवारों के लिए सहायता करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे एडवोकेट ऋषि पाल का कहना है कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री साहब के यह बात संज्ञान में ही न हो कि बिजली का बिल माफ नहीं किया गया। अब वह इस मुद्दे को लेकर खुद मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाएंगे और इस परिवार की आवाज उठाएंगे।

साथ ही कहा कि जो मुआवजा इन परिवारों को मिलना था उसकी फाइल करीब सात महीने से अटकी हुई है। एरिया एसडीएम उन फाइलों को पास ही नहीं कर रही है, एक एसडीएम से दूसरे एसडीम तक फाइलें चक्कर लगा रही है। दूसरी तरफ गरीब परिवार भूखे मर रहे हैं।

जब पता चला कि ये लोग दिवाली नहीं मना रहे तो एडवोकेट ऋषि पाल और उसका परिवार मिठाई लेकर पहुंचे हैं और इन परिवारों को मिठाइयां दे रहे हैं ताकि ये गरीब परिवार भी दीपावली में शरीक हो सके। शायद इससे बड़ा धर्म का कार्य नहीं हो सकता इस तरह गरीब की मदद आप करते हैं तो आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने की जरूरत भी नहीं रहती क्योंकि यही सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है।

Tags: #metro_vihar_crackerBawana cracker factory family dipawali
Editor

Editor

Next Post
Mukhmailpur Delhi 110036

मुखमेलपुर (नजदीक अलीपुर दिल्ली - 36 ) की अनोखी दिपावली

Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai
News

Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai

by Editor
August 8, 2025
0

...

Read moreDetails
Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.
News

Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.

by Editor
August 17, 2025
0

...

Read moreDetails
Nd:YAG
News

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी; त्वचा उपचारों की विस्तृत श्रेणी के लिए एक नया बदलाव

by Editor
August 3, 2025
0

...

Read moreDetails
AP Harshil Glass Cleaner Spray Advance
Economic

Glass Liquid Spray

by Editor
July 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Rohini (Delhi)
News

रोहिणी में नगर निगम ने जनता को किया जागरूक

by Editor
July 14, 2025
0

...

Read moreDetails
Narender Rawat Burari
News

कौन है बुराड़ी के नरेंद्र रावत

by Editor
July 14, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.