Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

राष्ट्रपति के भाषण में गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाने का ऐलान प्रशंसात्मकः मनजिंदर सिंह सिरसा

· by admin0
2 min read
Dsgmc
Manjinder Singh Sirsa (president DSGMC)

AA NEWS

NEW DELHI

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 400वां प्रकाश पर्व विश्व स्तर पर पूरे धूमधाम से मनाने के एैलान का स्वागत किया है।

Dsgmc
Manjinder Singh Sirsa (president DSGMC)

यहां जारी किये एक बयान में श्री सिरसा ने कहा कि वह एन.डी.ए सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हैं जिन्हें सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिल कर यह प्रकाश पर्व जो अप्रैल 2021 में आ रहा है मनाने के बारे में बेनती की थी।

श्री सिरसा ने कहा कि हमनें मांग की थी कि पूरी दुनिया को बताना बहुत ही जरूरी है कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कुरबानी के बदौलत ही इस देश में आज धर्म सुरक्षित है और लोग आज़ादी से लोग जीवन बसर कर रहे हैं।

दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि जब हम 400वां प्रकाश पर्व मनायेंगे तो घर-घर जाकर लोगों को यह बतायेंगे कि इस देश में आज लोग जीवन का आनंद इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इसके लिए सब से बड़ी शहादत गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने दी थी। उन्होंने कहा कि स्वंय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि इस देश का अस्तित्व आज गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कुरबानी के कारण ही संभव हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि श्री सिरसा ने कल ही वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण से मांग की थी कि 400वंे प्रकाश पर्व को मनाने के लिए बजट में विशेष व्यवस्था का ऐलान किया जाये।

Written by admin