• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, June 26, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

गाजीपुर सैनेट्री लैंडफिल साइट को स्थानांतरित करने की जरूरतः महेश गिरी

by Editor
February 5, 2018
in News
0
MP Mahesh Giri's Letter

MP Mahesh Giri's Letter

0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गाजीपुर सैनेट्री लैंडफिल साइट को स्थानांतरित करने की जरूरतः महेश गिरी
सांसद गिरी ने एलजी व मुख्य सचिव को पत्र लिख कर किया आग्रह
जल्द ही एलजी व मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे सांसद गिरी
जानमाल की सुरक्षा के लिहाज से एसएलएफ स्थानांतर को बताया जरूरी
MP Mahesh Giri's Letter
MP Mahesh Giri’s Letter
 
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने गाजीपुर सैनेट्री लैंडफिल साइट की बढ़ती ऊंचाई पर चिंता जाहिर की है। सांसद महेश गिरी ने स्थानीय लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिहाज से गाजीपुर एसएलएफ साइट को तुरंत स्थानांतरित कराने के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल एवं दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को आग्रह पत्र लिखा है और इसके लिये भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
सांसद गिरी ने बताया कि कूड़े के पहाड़ में तबदील हो चुकी गाजीपुर सैनेट्री लैंडफिल साइट पर गत वर्ष भूस्लखन होने की वजह से 2 लोगों की जान भी चली गई थी। कई लोग घायल भी हो गये थे। इसलिये स्थानीय लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिहाज से इसके स्थानांतरण के लिये पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को भी पत्र लिखकर आग्रह किया गया था। लेकिन आयुक्त ने अवगत कराया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पास एसएलएफ स्थानांतरण को भूमि उपलब्ध नही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण या फिर दिल्ली सरकार की ओर से भूमि मुहैया कराये जाने के बाद ही गाजीपुर लैंडफिल साइट का स्थानांतरण संभव है।
सांसद महेश गिरी ने बताया कि गाजीपुर एसएलएफ साइट पर हादसे के बाद उप-राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीए, ईडीएससी और नेशनल हाईवे ऑथोरिटी और आईआईटी दिल्ली व अन्य संबंधित एजेंसियों की अहम मीटिंग भी ली गई थी। मीटिंग में एसएलएफ के कूड़े को सड़क निर्माण में प्रयोग करने पर सहमति बनाई गई। इस कार्य में अभी समय लग रहा है। वर्तमान में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगातार कूड़ा डाला जा रहा है और साइट की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए स्थानीय समस्या की गंभीरता को समझते हुये और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जल्द से जल्द साइट के स्थानांतरण के लिये जमीन मुहैया कराई जाए। इस संबंध में उप-राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्य सचिव से जल्द ही अलग-अलग मुलाकात करके आग्रह किया जाएगा।
Editor

Editor

Next Post
Bakhtawarpur (Alipur)

बख्तावरपुर शख्स को मारी गोली

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.