Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

12 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची से पड़ोसी ने की दरिन्दगी, दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार और वीडियो बनाने वाले दो लड़के हिरासत में।

· by admin0
3 min read
Mangolpur Village Delhi
Mangolpur Village Delhi

रोहिणी इलाके में 12 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची से पड़ोसी ने की दरिन्दगी, दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार और वीडियो बनाने वाले दो लड़के हिरासत में।

AA News
साउथ रोहिणी, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में नही है महिलाएं सुरक्षित। पिछले कई दिनों से दिल्ली में लगातार सामने आ रही हैं छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं। ताज़ा मामला रोहिणी इलाके का है जहां एक 12 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची के साथ न सिर्फ हैवानियत की गई बल्कि दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल तक कर दिया गया। जिसके बाद जब आपत्तिजनक वीडियो को परिवार ने देखा तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। बरहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेप के आरोपी और वीडियो बनाने वालों को भी पकड़ लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

Mangolpur Village Delhi
Mangolpur Village Delhi

अपनी माँ के कलेजे से लगी ये 12 साल की मासूम पलक (बदला हुआ नाम) है जोकि मानसिक रूप से दिव्यांग भी है। इसे शायद पता भी नही है कि इसके साथ क्या ओर कैसी हैवानियत हुई है। और इसके साथ दन्दगी करने वाला आरोपी इस मासूम के पिता की उम्र का है। और पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता परिवार सहित मंगोलपुर कलां गांव में रहती है। पीड़िता के पिता निजी कम्पनी में कार्यरत हैं। पीड़ित बच्ची दिव्यांग होने के कारण स्कूल भी नही जाती। पीड़िता की माँ ने बताया के परिवार के पड़ोस में बंटी नाम का एक शख्श भी रहता है। जो बीते कुछ दिन पहले पीड़ित बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया और इलाके में बने सामूहिक भवन (बारात घर) में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। और उसके कुछ साथियों ने वहां पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। और कई दिन पहले दुष्कर्म के वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जिसके बाद बीते शनिवार की शाम को बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो पीड़िता की माँ के पास पहुँचा जिसे देखकर उसके उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। और फिर पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की जानकारी होने पर बीते सोमवार को रोहिणी साउथ पुलिस ने पोक्सो, दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट की धाराओं FIR दर्ज कर लिया है। और वारदात के मुख्य आरोपी समेत वीडियो बनाने वाले युवक व अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। और जांच में जुट गई है। पीड़ित बच्ची का परिवार अब डर के से में है और उनका आरोप है कि आरोपियों के परिजन पीड़िता के घर आकर उन्हें डरा धमका रहे हैं साथ ही उन्हें परिवार सहित जान से मारने तक कि धमकी दे रहे है। साथ ही लोभ देकर भी मुकदमा वापिस लेने का दवाब बना रहे हैं।

बरहाल साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने इस हैवानियत के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली और देश के अलग अलग हिस्सों से बलात्कार की खबरें आ रही है। वो सच मे महिलाओ को सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है। 

Written by admin