Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

कुशक No-2 में बनी दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी

· by admin0
2 min read
Kushak No 2 Kadipur Delhi
Kushak No 2 Kadipur Delhi

AA News
Kushk Kadipur

बुराड़ी विधानसभा के कुशक नंबर दो कि दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का बड़ी संख्या में गरीब बच्चे फायदा उठा रहे हैं। बुराड़ी विधानसभा की इकलौती सरकारी लाइब्रेरी है। इसके अलावा कोई दूसरी लाइब्रेरी विधानसभा में नहीं है। यहां लाइब्रेरी में करीब 40 से 50 हजार पुस्तकें हैं। अलग-अलग विषयों की पुस्तकें यहां पर उपलब्ध है। काव्य, साहित्य, तकनीकी, प्रतियोगिता और दूसरे हिंदी अंग्रेजी इतिहास आदि विषयों से जुड़ी सभी पुस्तकें उपलब्ध है।

लाइब्रेरी की सुविधा निशुल्क दी जाती है। यहां आकर कई स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं ।

यहां आसपास के ग्रामीण एरिया के बच्चों का इससे काफी फायदा हो रहा है क्योंकि गरीब बच्चों के अलावा यदि आपके पास पैसे भी है तो कोई बच्चा यहां से दूर लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए नहीं जा पाता क्योंकि समय का अभाव होता है यह लाइब्रेरी नजदीकी है। साथ ही निशुल्क है और इसका फायदा बच्चे बड़े सब ले सकते हैं।

Kushak No 2 Kadipur Delhi
Kushak No 2 Kadipur Delhi

डिजिटल में मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन आदि पर पढ़ी गई सामग्री दिमाग में कम बैठ पाती है लेकिन पुस्तक से बढ़कर हम उसे अपने दिमाग में लंबे समय से तक याद रखने के लिए संजोए रख सकते हैं। शांत माहौल में पुस्तक में पढ़ी गई विषय सामग्री लंबे वक्त तक दिमाग संजोए रखता है उसके समृति भूल की संभावना डिजिटल से कम होती है ।

आप भी यदि कादीपुर के इस कुशक नंबर दो के आस पास रहते हैं तो इस लाइब्रेरी का फायदा ले सकते हैं । यहां अपने बच्चों को भी इस सुविधा का फायदा दे कर उसका लाभ उठा सकते हैं।

गांव की एक पुरानी सरकारी बिल्डिंग की मरम्मत करके बुराड़ी विधानसभा के कुशक नंबर दो कि दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का बड़ी संख्या में गरीब बच्चे उठा रहे हैं फायदा।
वीडियो
https://youtu.be/x2gKYk8SUJQ
वीडियो

बुराड़ी विधानसभा की ये इकलौती सरकारी लाइब्रेरी है। इसके अलावा कोई दूसरी लाइब्रेरी विधानसभा में नहीं है।

Written by admin