Skip to content
Sunday, September 27, 2026
Breaking
News

कादीपुर वार्ड में मलेरिया डेंगू से बचाव की ड्राइव। खुद अधिकारी भी हुए ड्राइव में शामिल

· by admin0
1 min read
Kadipur Ward

AA News
Kadipur (Burari )

मानसून के मौसम में मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। जरूरत है इस दौरान लोग ज्यादा जागरूक रहें । आज दिल्ली के कादीपुर वार्ड में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाई गई।

इस ड्राइव में दवाई के छिड़काव के साथ-साथ लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया गया। आज के इस अभियान में कादीपुर वार्ड नंबर 6 की निगम पार्षद उर्मिला राणा व मलेरिया डिपार्टमेंट के अधिकारी खुद मौके पर लोगों के बीच मौजूद रहे। इसमें एरिया की आरडब्ल्यूए भी साथ में मौजूद थी। इसमें लोगों को मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया गया।

साथ ही मच्छर क्यों पैदा होते हैं यह भी जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद अधिकारी सिविल लाइन जोन से DHO नागेश्वर मरांडी , AMO राजवीर सिंह, MI जयभगवान जून, AMI MD गहलोत कार्यक्रम में खुद मौजूद थे।

Kadipur Ward

अधिकारियों के साथ – साथ जो कर्मचारियों की टीम थी उसका भी सभी RWA ने धन्यवाद किया। इन्होंने जो जो जानकारियां दी उस जानकारी का सभी लोग अमल करें तभी बेहतर होगा। क्या जानकारियां दी वह आप खुद इन्हीं से सुनिए।

Written by admin