Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

चुनाव प्रचार के लिए लोगों से घर-घर मिलने पहुंचे जेडीयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार

· by admin0
1 min read

AA NEWS

 

NEW DELHI

दिल्ली के मुकुंदपुर पार्ट 2 फौजी कॉलोनी में चुनाव प्रचार के लिए लोगों से घर-घर मिलने पहुंचे जेडीयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार।

Shailendra Kumar buradi JDU
Shailendra Kumar buradi JDU

 

शैलेंन्द्र कुमार दिल्ली जेडीयू के उपाध्यक्ष हैं और बुराड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। शैलेंद्र कुमार मुकुंदपुर की गलियों में लोगों से जाकर मिले तो लोगों ने अपनी बड़ी संख्या में समस्याएं बताई। शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि यहां की गलियां पूरी तरह टूटी हुई है।

Shailendra Kumar buradi JDU
Shailendra Kumar buradi JDU

गली नालियां सब टूट गई, जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे। शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यदि उनको मौका मिला तो अगले 5 साल में वे सभी गलियां बनवा देंगे। साथ ही शैलेंद्र कुमार का दावा है कि बुराड़ी विधानसभा में 30 दिन के अंदर वे अवैध नशे का कारोबार बंद करवा देंगे।

 

https://youtu.be/ZEswji226sg

 

दरअसल शैलेंद्र कुमार ने अवैध नशे के खिलाफ चुनाव से कई वर्ष पूर्व ही अपनी मुहिम शुरू कर रखी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मुद्दे पर लोग कितना साथ देते हैं। शैलेंद्र कुमार का दावा है कि उन्हें बुराड़ी से एक तरफा बहुमत मिल रहा है।

Written by admin