AA NEWS
DELHI
दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा से RLD प्रत्याशी दीपक गुप्ता ने आज मुकुंदपुर में अपना चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के तहत इन्होंने मुकुंदपुर की कई गलियों में पदयात्रा की।

जगह जगह पर लोगों ने दीपक गुप्ता का स्वागत किया। दरअसल दीपक गुप्ता का कहना है कुछ सामाजिक संगठनों ने इक्कठा होकर समर्थन देकर चुनाव में उतारा है।

दीपक गुप्ता का दावा है कि दूसरी पार्टियों के भी काफी लोग उसके संपर्क में है। जब दूसरी पार्टियों के टिकट की घोषणा होगी तो बड़ी संख्या में लोग उन पार्टियों से नाराज होकर दीपक गुप्ता का साथ देंगे। इस तरह की रणनीति बन चुकी है। आज मुकुंदपुर में दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया कि जिन जिन गलियों में मैं जा रहा हूं लोगों को टूटी हुई गलियों और नालियों से शिकायत है।
https://youtu.be/8_CQDK44NhY
गलियां खस्ताहाल हो चुकी है । खुदाई के बाद 2 दिन बारिश हुई सभी गलियों में कीचड़ ही कीचड़ मिला जबकि इस कीचड़ को लेकर स्थानीय विधायक सोशल मीडिया के तहत अपना वीडियो जारी कर पक्ष रख चुके हैं।
विधायक का कहना है कि काम की वजह से जो यह दिक्कत हुई है उसके लिए उन्हें खेद है लेकिन दीपक गुप्ता का आरोप है कि आखिरी दिनों में ही ये दिखावा हुआ पहले काम क्यों नहीं करवाए गए। अब देखने वाली बात होगी कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में किसकी बात को सही मानती है और किसे जिताती।
