Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

जहाँगीरपूरी की दो खबरें : सीलिंग और मेयर का पुतला फूंका

· by admin0
2 min read
Jahagirpuri News
Jahagirpuri News

AA News
जहाँगीरपुरी नई दिल्ली

Jahagirpuri infront of BJRM
Jahagirpuri infront of BJRM

दिल्ली के जहांगीरपुरी के ई और डी ब्लॉक की मार्केट के आसपास के एरिया में कुछ दुकानों को सील किया गया और एनक्रोचमेंट को हटाया गया। बाहर सड़क पर बने बनी अवैध दुकानों को हटाया गया जिनमें लकड़ी के खोखे में ये दुकानें बनाई गई थी। साथ ही नगर निगम के लाइसेंस डिपार्टमेंट की टीम थी और कुछ केमिस्ट की दुकानों को भी सील किया गया है। ये वे दुकानें थी जिनके पास नगर निगम का लाइसेंस नहीं था और बिना लाइसेंस के ही ये केमिस्ट की दुकान चल रही थी। इन दुकानों को आज जहांगीर पुरी बाबू जगजीवन राम अस्पताल के सामने की मार्केट में नगर निगम के दस्ते ने आकर सील किया है। साथ ही बाबू जगजीवन राम अस्पताल के सामने DDA की मार्केट के आस पास जितना भी अवैध एनक्रोचमेंट था बाहर रेहड़ी पटरी लगाई गई थी उन सभी को निगम के दस्ते ने हटाया है।
…….

AA News

दिल्ली के जहांगीरपुरी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर का पुतला दहन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ दुकानदार भी शामिल थे सभी ने सीलिंग का विरोध किया और साथ ही आरोप लगाया कि यहां एनक्रोचमेंट के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है लोगों की दुकानें तोड़ी जा रही है। कारोबार सील किए जा रहे हैं और इसमें दिल्ली नगर निगम का बड़ा भ्रष्टाचार है और कांग्रेस की यहां से पार्षद ने जब मुद्दा सदन में उठाया तो उसे निलंबित कर दिया। आरोप है कि कहीं ना कहीं महापौर भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है इसलिए आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने और स्थानीय दुकानदारों ने मिलकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। महापौर के पुतले की शव यात्रा को निकाला गया और उसके बाद उस पुतले को आग के हवाले किया गया। महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Jahagirpuri News
Jahagirpuri News

अब दिल्ली में निगम के कहीं सीलिंग तो कहीं डेमोलेशन के कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है और कांग्रेस व्यापारी वर्ग को अपने वोट बैंक के रूप में साधने के प्रयास में जुटी है और जगह-जगह व्यापारियों का साथ देकर नगर निगम में काबीज बीजेपी और नगर निगम का विरोध कर रही है।

Written by admin