Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
News

गाजियाबाद में बिजली के तारों के नीचे से आप गुजर रहे हैं तो रहिए सावधान, बच्चे पर गिरा बिजली का तार

· by admin1
2 min read
Gaziabad
Gaziabad

AA News
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग की लापरवाही का दंश झेल रहा 12 साल का मासूम

घर के बाहर खेल रहे मासूम के ऊपर गिरा बिजली का तार

पिछले 10 दिन से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में जिंदगी और मौत से कर रहा है जंग संवाददाता ने जब मासूम के पिता से हर्ष के बारे में कि बातचीत तो रो पड़ा मासूम का पिता कहना है मीडियाकर्मियों के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों को जगी न्याय की उम्मीद।

कहा मीडिया में आने के बाद मिल सकता है पीड़ितों को न्याय

https://youtu.be/QMzkYFKtHZ0

गाजियाबाद लोनी क्षेत्र के सिरोरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक 12 साल के मासूम हर्ष को भुगतना पड़ रहा है आपको बता दें लोनी क्षेत्र के सिरोरा गांव में बीते 11 मार्च को गांव के अंदर जा रहे 11 हजार बोल्ट बिजली की लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे गाव में अपने घर के बाहर गेट पर खड़ा हर्ष बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Gaziabad
Gaziabad

गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां बच्चे का इलाज चल रहा है मासूम हर अस्पताल में  जिंदगी और मौत से  जूझ रहा है।

परिजनों ने बताया  की गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की टांग काटनी पड़ सकती है। ग्रामीणों का विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप है की घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने ना तो गांव में बिजली की लाइन ठीक की है और ना ही अब तक बच्चे इलाज के लिए कोई आर्थिक मदद की है।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि 3 साल पहले भी एक बच्चा  बिजली के तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था  और एक बार फिर ऐसा हादसा सामने आया है बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी  इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं  वही पिछले 10 दिनों से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है।

डॉ मोनसी वर्गीस (संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय समानता युवा पार्टी) को जैसे ही इसे संदर्भ मे जानकारी मिली तुरन्त मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिये हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Dr Monasi
Dr Monasi Vargis

Written by admin