Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

फतेह नगर स्कूल की नई कमेटी गठित रमनदीप सिंह थापर चेयरमैन एवं सतपाल सिंह चन्न मैनेजर बनाए गये।

· by admin0
2 min read

AA NEWS

NEW DELHI

 

शिरोमणी अकाली दल की दिल्ली इकाई में पिछले लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा निभाने सीनीयर नेता सतपाल चन्न को आज दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा एवं महासचिव हरमीत सिंह कालका ने गुरु हरिकृश्ण पब्लिक स्कूल फतेह नगर में मैनेजर की सेवा सौंपकर साबित कर दिया कि पार्टी में सीनीयर नेताओं को अब तवज्जो दी जायेगी।

DSGMC Fateh Nagar school
DSGMC Fateh Nagar school

इसके साथ ही एक और सीनीयर नेता ओंकार सिंह थापर जो सेहत की वजह से राजनीति से दूर हो गये हैं उनके सुपुत्र रमनदीप सिंह थापर को स्कूल में चेयरमैन नियुक्ति किया गया है।

सः मनजिन्दर सिंह सिंह, बीबी रणजीत कौर ने विशेष तौर पर पहुंचकर नवनियुक्ति कमेटी को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर दिल्ली कमेटी सदस्य जगदीप सिंह काहलो, अमरजीत सिंह पप्पू, हरजीत सिंह पप्पा, दलजीत सिंह सरना, गुरमीत सिंह भाटिया भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कंवलजीत सिंह जौली को भी स्कूल कमेटी में शामिल किया गया।

सः सिरसा ने कहा सतपाल सिंह चन्न एवं रमनदीप सिंह थापर दोनों मिलकर स्कूल को नई बुलंदियों की ओर लेजाने में अहम भुमिका निभायेंगे यही सोचकर इन्हें सेवा सौंपी गई है। उन्होंने कहा नई कमेटी स्कूल के प्रिंसीपल साहिबा और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल में बच्चों की स्टरैंथ बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे और जो भी सुधार स्कूल में होने वाले हैं उन्हंे किया जायेगा। दिल्ली कमेटी द्वारा पूरा सहयोग स्कूल कमेटी को दिया जायेगा।

सः सतपाल सिंह चन्न एवं रमनदीप सिंह थापर द्वारा जिम्मेवारी मिलने के लिए मनजिन्दर सिंह सिरसा, हरमीत सिंह कालका, बीबी रणजीत कौर सहित जत्थेदार अवतार सिंह हित का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कमेटी ने जो भरोसा उन्हें सेवा देकर किया है उसे पूरी तनदेही के साथ पूरा किया जायेगा।

Written by admin