Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

एनकाउंटर में पकड़ा गया इनामी मुनव्वर

· by admin0
2 min read
Delhi Shootout Munwwar Arrest
Delhi Shootout Munwwar Arrest

दिल्ली में हुआ शूटआउट

70 हज़ार के इनामी बदमाश मुन्नवर को किया गिरफ्तार। दिल्ली और UP में कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम। बदमाश और पुलिस के बीच में कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस के दो जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।

दोनों तरफ से चली गोलियां बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी

AA News
नई दिल्ली

Delhi Shootout Munwwar Arrest
Delhi Shootout Munwwar Arrest

साऊथ ईस्ट दिल्ली के ओखला मंडी इलाके में सुबह सुबह शूट आउट हुआ है जिसमे पुलिस ने 70 हजार के इनमे बदमाश तनवीर उर्फ मुन्नवर को गिरफ्तार किया है। तनवीर के ऊपर 2016 में प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस के ऊपर फायरिंग करके  फरार होने का आरोप है। साथ ही इसने 2017 अक्टूबर में दिल्ली के बरह्मपुरी और विजयपार्क में दो लड़कों की हत्या करने का आरोप है। इन दोनों हत्याओं की लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इस बदमाश के ऊपर उतर प्रदेश के बदायूं में भी हत्या का मामला दर्ज है।

Delhi Shootout Munwwar Arrest
Delhi Shootout Munwwar Arrest
Delhi Shootout Munwwar Arrest
Delhi Shootout Munwwar Arrest

आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि मुन्नवर उर्फ तनवीर एक स्विफ्ट कार में ओखला इलाके में आएगा। पुलिस ने यहां इसकी घेराबंदी की और उसके रोकने की कोशिश की इसने पुलिस की बेरिकेटिंग को जबरदस्त टक्कर मारी और पुलिस पर तबातोड़ फायरिंग की। हालांकि पुलिस भी पहले से तैयार थी और पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई की । मुन्नवर के दो गोलियां लगी है लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। पुलिस के दो जवान इंस्पेक्टर राजेन्द्र और सब इंस्पेक्टर प्रवेश कसना को भी इस शूट आउट में गोली लगी है। हालांकि उन्होंने भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुई थी जिससे उनका बचाव हो गया है। मुन्नवर का छेनू गैंग है। 2017 में हुए डबल मर्डर के बाद छेनू गैंग के की मेंबर को गिरफ्तार किया गया था । लेकिन पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने बताया कि इसके साथ इसका एक और साथी था जो भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है।

अक्टूबर 2017 मे छेनू गैंग ने एक ही रात के विजय पार्क और बरह्मपुरी इलाके में वाजिद और आरिफ की हत्या कर दी थी।

Written by admin