Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

दिल्ली के सरकारी अस्पताल डेंगू से मौत के आंकड़े छिपाते है नही देते डेंगू लिखी रिपोर्ट तक

· by admin0
2 min read
Burari Death Due to Dengue
Burari Death Due to Dengue

नार्थ दिल्ली के बुराड़ी एरिया में एक आठवी क्लास की बच्ची की मौत परिजनों का कहना बच्ची के मौत डेंगू से हुई साथ ही सरकारी अस्पताल पर डेंगू लिखी रिपोर्ट न देने का आरोप … दरअसल बुराड़ी एरिया में तेरह साल की रौशनी नाम की ये बच्ची घर के पास ही बांकुरा पब्लिक स्कूल में पढती थी और चार दिन पहले रौशनी को बुखार हुआ और बाबू जगजीवनराम अस्पताल में ले जाया गया जहा इलाज शी न होता देखकर परिजन बच्ची को वहां से हिंदूराव अस्पताल ले गये जहा कल सोमवार को बच्ची की मौत हो गई … परिजनों का आरोप है की बच्ची की जो मेडिकल रिपोर्ट थी वे इन्होने पढ़ी जिसमे प्लेत्नेट्स मात्र बीस हजार थी और डेंगू पोजिटिव था … पर इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई और अस्पताल ने ये सब रिपोर्ट भी नही दी .. डेड बॉडी के साथ सिर्फ एक स्लिप दी जिसपर न Cause of death लिखा था न बाकी रिपोर्ट दी ..
क्या बताया परिजनों ने इस विडियो में सूने ..

https://www.youtube.com/watch?v=oD_w5-bACxs

video
बच्ची पढाई में भी काफी तेज थी और निजी स्कूल में पढती थी … बच्ची को देखिये स्कूल में आई पोजीशन के मोमेंटो … घर में बच्ची के काफी पुरस्कार रखे है .. पर डेंगू ने बच्ची को जान ले ली और परिवार काफी सदमे में है …

Burari Death Due to Dengue
Burari Death Due to Dengue

यहा आसपास गंदगी तो नही लेकिन साफ पानी घर के नजदीक जरुर भरा है और डेंगू का मच्छर साफ़ पानी पर ही पनपता है यहा रेगुलर धुएं आदि का छिडकाव भी नही होता … इन दिनों डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है पर प्रशासन धुएं , दवाई आदि के छिडकाव की बजाय आंकड़े दबाने के खेल में जुटा है …
…..

Written by admin