Skip to content
Thursday, September 17, 2026
Crime

दिल्ली में बढ़ रही है चोरिया : पुलिस चोरी के मामलों को सुलझाने में नही लेती दिलचश्पी !

· by admin0
Burari Sant Nagar Theft

नार्थ दिल्ली के बुराड़ी थाना एरिया में दिन दहाड़े हुई चोरी और चोर घर से गहने , नकदी और यहाँ तक की घर के कपड़े तक चोरी कर ले गये …. पूरे एरिया के लोग दहशत में है क्योकि दिन में चोरी हो गई तो रात में तो लोग खुद को बिल्कुल ही सेफ नही मान रहे है ….
AA News
बुराड़ी थाना एरिया के संत नगर की भगत कालोनी में ये परिवार कुछ दिन पहले ही यहाँ आकर सिफ्ट हुआ था … परिवार की बुजुर्ग महिला बीमार थी और कल सोमवार को दोपहर बारह बजे घर से पति पत्नी अस्पताल में दादी के इलाज के लिए गये हुए थे .. रात में भाई घर पहुंचे तो देखा की सब सामान बिखरा हुआ है और घर में चोरो ने पूरे घर को खंगाला है … पीड़ित परिवार का कहना है कि करें दो से ढाई लाख के गहने , डेढ़ लाख कैश और कुछ महेंगे कपड़े कुल मिलाकर करीब चार से पांच लाख के बीच में इस परिवार के घर से चोरी हुई जिसके बाद परिवार काफी सदमे में है .. जिन्दगी भर पाई पाई जोडकर इन्होने ये सब इक्कठा किया था पर चोरो ने इनकी जिन्दगी भर की कमाई को कुछ ही घंटो में साफ़ कर दिया …

इस विडियो में सूने पीड़ित परिजनो ने क्या बताया पूरा मामला ..

https://www.youtube.com/watch?v=825YYJ4tTlE

विडियो
दिल्ली में चोरी की घटनाए आम बात हो चुकी है और दिल्ली पुलिस इन चोरी की घटनाओं को हल्के में लेकर चोरो को पकड़ने में दिलचश्पी नही दिखा रही पूरी दिल्ली में चोरो से लोग बेहद परेशान है और दिल्ली पुलिस से चोरो के पकड़ने की आश लोगो ने खो दी है … यहा RWA अध्यक्ष ने बताया की ये एक चोरी नही इससे पहले भी काफी चोरी हुई है पर पकड़ा कोई नही जाता ..
जगह जगह चोर CCTV में भी कैद हो रहे है पर पुलिस इसके बावजूद भी चोरो को नही पकड़ पाती इससे साफ़ है या तो पुलिस का तन्त्र कमजोर है जो चोरो की पहचान तक नही कर पाता या चोरी के मामलों पर काम करने में दिल्ली पुलिस की दिलचश्पी ही नही ……..

Written by admin