Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

दिल्ली सवारियों से भरी बस पलटी

· by admin0
3 min read
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road

दिल्ली में सवारियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी . दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में बख्तावरपुर रोड की घटना. अमृतसर से दिल्ली के पटेल नगर में आ रही थी बस. छे से सात सवारियों को आई थी हल्की चोटे जिन्हें इलाज के लिए कैट्स एम्बुलेंस नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गई जहा इनका इलाज जारी है और थोड़े इलाज के बाद इनकी छुट्टी कर दी जायेगी पर एक महिला को ज्यादा चोट आई है. बुधवार सुबह हुआ हादसा और हादसे की वजह बस का ओवरलोड होने की आशंका क्योकि बस के अंदर करीब 50 सवारियां थी और बस के उपर काफी तादाद में बिजली से चलने वाली पानी की मोटरे रखी थी . चश्मदीदो की माने तो एक मोटर साइकिल के अचानक आगे आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और सडक के बीच पलट गई.
नोट – इस खबर का पूरा विडियो और चश्मदीदो की बाइट्स सुनने के लिए आप youtube में aa news पर विडियो देखें और वहां subscribe भी करें

Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road
Alipur Bus Accident Bakhtawarpur Road

ये देखिये पलटी हुई बस . आज बुधवार सुबह सुबह ये टूरिस्ट बस पंजाब के अमृतसर से आ रही थी और दिल्ली के पटेल नगर में पहुंचनी थी. दिल्ली में इंट्री के बाद बस अलीपुर से वाया बख्तावर , बुराड़ी से पटेल नगर ये ड्राइवर लेकर जा रहे थे तभी बख्तावरपुर स्कूल के आगे बने ब्रेकर पर बस का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गई. बस का बैलेंस ब्रेकर के अचानक आने से साथ ही साइड के रास्ते से एक मोटर साइकिल के आने से बिगड़ा और बस सडक पर पलट गई. देखिये कैसे डिवाइडर के दोनों तरफ बस पलटी हुई लटक रही है. जिस वक्त बस पलटी बस में करीब पचास सवारियां थी जिनमे से छे से सात सवारियों को चोट आई जिन्हें CATS एम्बुलेंस तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गई जहा इलाज जारी है .
राहत और बचाव में आई CATS के कर्मचारी ने बताया कि छे बजे कॉल मिली थी बस पलटी है . तीन की यही फर्स्टएड की और दो को अस्पताल हमारी दूसरी गाडी लेकर गई
चश्मदीद सुधीर ने AA Newsको बताया में सो रहा था .. धमाका हुआ .. देखा बस पलटी थी पचास चालीस सवारी उतर रही थी . डेथ नही घायल थे ..
बस क्यों पलटी इसकी वास्तविक वजह क्या है ये जांच का विषय है और दिल्ली की अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है साथ ही बस ओवर लोड थी ये भी साफ़ है क्योकि बस की छत पर बड़ी संख्या में पानी की मोटरे रखी गई थी इतना लोड था की जब क्रेन आई तो देखिये कैसे ये इस क्रेन से बस नही उठ पाई.
अनिल अत्तरी दिल्ली

 

 

 

Written by admin