Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Crime

बख्तावरपुर (अलीपुर ) में चाकूबाजी

· by admin1
2 min read
Bakhtawarpur Spot
Bakhtawarpur Spot

दिल्ली के रोहिणी डिस्ट्रिक में अलीपुर थाने के अंतर्गत चाकूओं के वार से एक युवक की हालत गम्भीर। घायल युवक हरकू के पेट और गले पर गम्भीर घाव। चाकूओं के वार से पेट की आँते तक निकली बाहर। गम्भीर हालत के चलते नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र हॉस्पिटल से एलएनजेपी हॉस्पिटल किया रेफर। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम देते है और फरार हो जाते है। ताजा मामला अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर ईलाके का है जहा दिन दहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकुओ से हमला किया और फरार हो गए । घायल युवक मूलतः झारखंड का रहने वाला है जोकि अपनी रिश्तेदार को महिला आश्रम से लेने आया था। हरकू नाम के युवक के साथ हुई वारदात के बारे में उसके साथ आये रिश्तेदारों को भी कोई भनक नही लगी। हमले का कारण और परिस्थिति अभी स्पस्ट नही। घायल हालात में युवक को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल नरेला से एल ऍन जे पी रेफर किया गया।

वारदात की जानकारी मिलते ही एसीपी अलीपुर , एसएचओ अलीपुर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नही मिला है

Bakhtawarpur Spot
Bakhtawarpur Spot

पुलिस को बख्तावरपुर गांव के बाल्मीकि पार्क में युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी लेकिन आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे भी नही लगे जिससे हमलावरो का पता चल सके । इस तरह की घटनाओं से दिल्ली के लोग दहशत में रहते है । यहां घटना दिल्ली की ही है इसलिए दिल्ली की बात हो रही है बल्कि देखा जाए तो पूरे देश मे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं । जरूरत है समाज की सोच को फिर से ठीक करने की कोशिश की जाए । इंसान की प्रवृति क्रिमिनल बनती जा रही है जरूरत है शिक्षा और सख्त कानून से क्रिमिनल प्रवृति को रोका जाए ।

 

 

 

Written by admin