Skip to content
Saturday, October 17, 2026
Breaking
News

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत

· by admin0
2 min read
A
A

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत

AA News
Delhi
Report : Ankit
————————-
आज दिनांक 16 जून 2021 को दिल्ली में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की ज्वलंतशील और लंबित मांगो के सम्बंध में दिल्ली सफाई कर्मचारी कर्मचारी आयोग संजय गहलोत मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से उनके निवास पर मिले।

मीटिंग के पश्चात संजय गहलोत ने बताया कि चूंकि कर्मचारियों की अधिकतर मांगे निगम से सम्बंधित है परन्तु जहाँ तक कोरोना काल मे अपनी जान गंवाने वाले निगम में कार्यरत शहीद हुए कर्मचारियों के आश्रितों को 1 करोड़ देने की बात है इस पर भी गहन विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि निगम कर्मियों को अभी तक प्राथमिकता आधार पर सम्मान राशि मिल जानी चाहिए थी परन्तु निगम प्रशासन की तरफ से लेट लतीफी और सही रिपोर्ट प्रस्तुत नही करने की वजह से मामला अधर में लटका हुआ है । मुख्यमंत्री ने जल्दी ही 1 करोड़ की राशि वितरित करने का भरोसा दिलाया।

चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हमें भरोसा दिया है कि जल्दी ही राशि वितरित करेंगे और कर्मचारियों का मान सम्मान बढ़ाएंगे इससे हमें बड़ी खुशी का एहसास है।

संजय गहलोत ने उन तमाम ट्रेड यूनियन लीडर्स ,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया जो इस मुहिम में शामिल है, साथ साथ उन सबसे थोड़ा सा संयम बरतने का भी आह्वान किया ।

Written by admin