Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली के थानों में छोटे बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था

· by admin0
2 min read

दिल्ली के थानों में छोटे बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था

AA News
Subhash Place Delhi

कर्मचारियों या थाने में काम आए लोगों के साथ आए बच्चे कर सकेंगे मनोरंजन

उत्तरी पश्चिमी जिले के सभी थानों में की गई व्यवस्था

ज्वाइंट सीपी ने किया उद्घाटन

उत्तरी पश्चिमी जिले के थानों में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर का आज उद्घाटन किया गया। दिल्ली पुलिस की कर्मचारियों व थाने में किसी भी काम के लिए आए लोगों के साथ जो भी छोटे बच्चे होंगे उन्हें मनोरंजन की पूरी सुविधा थाने में मिलेगी।

चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर नाम से जो रूम तैयार किया गया है उसमें बच्चों के लिए झूले और दूसरे कई तरह के खेलने के इंतजाम होंगे जिससे बच्चे अपना अच्छा मनोरंजन कर सके।

आज उतरी पश्चिमी दिल्ली की उत्तरी रेंज के ज्वाइंट सीपी एस.एस. यादव नेताजी सुभाष पुलिस थाने में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे और वहीं से जिले के सभी थानों के चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर ज्वाइंट सीपी ने DCP उषा रंगनानी और दिल्ली पुलिस के जिले के दूसरे अधिकारियों की भी सराहना की। ज्वाइंट सीपी ने कहा कि किसी एक थाने में इस तरह की व्यवस्था करना आसान है लेकिन सभी थानों में एक साथ इस तरह की व्यवस्था करना काफी सराहनीय कदम है।

दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती बल्कि लोगों की दूसरी तरह की सभी समस्याओं पर भी ध्यान देती है और लोगों का हर तरह से ख्याल रखती है।

Written by admin