Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

स्वर्ण पदक जीतकर छिन्दवाडा की कुमारी पलक डहेरिया और सूर्यांश डहेरिया ने जिले व प्रदेश का नाम किया रोशन

· by admin0
2 min read
Kumari Palak

साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021: स्वर्ण पदक जीतकर छिन्दवाडा की कुमारी पलक डहेरिया और सूर्यांश डहेरिया ने जिले व प्रदेश का नाम किया रोशन

AA News

छिन्दवाड़ा 05 जनवरी 2022 नेपाल देश के काठमांडू में गत 30 व 31 दिसंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 संपन्न हुई । नेपाल रोप स्किपिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के माध्यम से सहभागिता कर छिन्दवाडा जिले की छात्रा 16 वर्षीय कुमारी पलक डहेरिया और छात्र 14 वर्षीय श्री सूर्यांश डहेरिया ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ ही प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है ।

Kumari Palak

उल्लेखनीय है कि दोनों छात्र-छात्रायें राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाडा में वित्त नियंत्रक (वरिष्ठ प्रथम श्रेणी) के पद पर कार्यरत श्री रामप्रसाद डहेरिया के पुत्र व पुत्री हैं तथा वर्तमान में छात्रा कुमारी पलक डहेरिया केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 भोपाल में कक्षा 12वी और छात्र श्री सूर्यांश डहेरिया केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक छिन्दवाडा में कक्षा 9वी में अध्ययनरत हैं ।

रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सेक्रेटरी जनरल श्री शैलेश शुक्ला ने बताया कि साउथ एशियन रोप स्किपिंग चैम्पिनशिप 2021 के लिये मध्यप्रदेश से 10 खिलाड़ियों अर्पित नेवाडे, अक्षत नेवाडे, मंयक हरियाले, सूर्यांश डहेरिया, फलक नाज, हर्ष कोलारे, राजनंदनी सिसोदिया, पलक डहेरिया, अंबर जोशी और मान्या राजपूत का चयन किया गया था ।

इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष जूनियर केटेगरी में 30 सेंकेड में रोप स्किपिंग कर श्री सूर्यांश डहेरिया ने अपने प्रतिद्ंव्दी को हराकर दो स्वर्ण पदक जीते ।

इसी प्रकार कुमारी पलक डहेरिया ने 17 वर्ष जूनियर केटेगरी में 30 सेंकेड में रोप स्किपिंग कर अपने प्रतिद्ंव्दी को हराकर दो स्वर्ण पदक जीते । उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाडी भाई-बहन वर्ष 2019 में शिर्डी में संपन्न राष्ट्रीय रोप चैम्पिनशिप में भाग ले चुके हैं जिसमें कुमारी पलक डहेरिया ने स्वर्ण व कांस्य और श्री सूर्यांश डहेरिया ने स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किये हैं ।

*Embed Link*

Written by admin