Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

शालीमार बाग बंदूक की नोक पर वरना कार की लूट

· by admin0
2 min read
Shalimar Bagh Car loot spot
Shalimar Bagh Car loot spot

AA News
Shalimar Bagh

दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश दिल्ली की सड़कों पर सरेआम करते हैं लूटपाट। दिल्ली के शालीमार बाग में सड़क पर बंदूक की नोक पर लूटी गई टॉप मॉडल वरना कार की सीसीटीवी भी आई सामने। CCTV के बावजूद भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली। घटना सोमवार तड़के की है और अभी तक लूटेरे पुलिस की जड़ से दूर है ।

अमित मल्होत्रा नाम का यह शख्स सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे होटल सिटी पार्क में शालीमार बाग के अपने घर से खाना खाने के लिए निकला। जहां इन्हें एक दोस्त से भी मिलना था। जब ये शालीमार बाग में क्लब रोड पर अपनी वरना कार को खड़ा कर अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे तभी एक सफेद रंग के Swift कार पीछे से आई । कार से 4 लोग उतरे और इनकी कार का दरवाजा खटखटाया। जैसे इन्होंने कार का गेट खोला उन्होंने कनपटी पर पिस्टल लगा दी । इनका फोन लेकर जमीन पर गिरा कर कहा पीछे मुड़कर नहीं देखते हुए यहां से चले जाए। अमित ने बंदूक देखकर अपने दोस्त से भी कहा कि वह भी सीधा यहां से भाग ले वरना ये लोग जान ले सकते हैं। बदमाशों का कहना था कि अमित को भागने दे लेकिन उसके दोस्त कि वह जान लेंगे बल्कि उसका मर्डर करेंगे । दोनों दोस्त मौके से भागे थोड़ा आगे जाकर जब उन्होंने मुड़कर देखा तो लूटेरे अमित मल्होत्रा की कार लेकर फरार हो चुके थे।

Shalimar Bagh Car loot spot
Shalimar Bagh Car loot spot

CCTV में दोनो गाड़ी खड़ी नज़र आ रही है साथ मर रिवाल्वर लिए खड़ा बदमाश भी cctv में आया है । इसके बाद ये दोनों पास के एक बैंक के एटीएम में गार्ड के पास पहुंचे और ये काफी डरे हुए थे और एटीएम में छुप गए। तब इन्होंने 5 से 10 मिनट बाद अपने आप को संभालते हुए गार्ड के फोन से 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पीसीआर आई और इन लोगों को थाने में ले जाकर उनके बयान लिए गए।

वीडियो

https://youtu.be/fNv2GG7W9h4

वीडियो AA News CCTV इस वीडियो में देखें

शालीमार बाग थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के बावजूद भी अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया है ।

Written by admin