Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी में गला रेतकर हत्या

· by admin0
2 min read
Burari Murder Near Pradhan Enclave
Burari Murder Near Pradhan Enclave

AA News
लोकेशन : बुराड़ी, नार्थ दिल्ली

… नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी थाना एरिया में एक युवक की गला रेतकर हत्या। युवक बीती शाम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से गया था रात को परिजनों के पास एक्सीडेंट होने का फोन आया। फोन पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल में मिले नम्बरो पर किया गया था। जब परिजन ISBT ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे तो पता चला कि युवक का गला रेता गया है और बुराड़ी के पास यमुना किनारे पुश्ते पर डेड बॉडी पुलिस को मिली है। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

Burari Murder Near Pradhan Enclave
Burari Murder Near Pradhan Enclave

चौबीस साल का चांद मोहम्मद सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुकुंदपुर के अपने घर से गया था लेकिन देर रात तक वापीस नहीं आया और रात में परिजनों को चांद मोहम्मद के एक्सीडेंट की सूचना मिली लेकिन मौके पर जब परिजन पहुंचे तो पता चला कि चांद मोहम्मद की गला रेतकर हत्या की गई है। चाँद मोहम्मद के पास से उसका जो मोबाइल मिला उसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को कॉल की और पहचान हो पाई साथ ही चांद मोहम्मद के जो पास में जो पैसे थे वे भी सेफ़ मिले है इससे साफ है कि चाँद मोहब्बत की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं बल्कि किसी दूसरे कारण से की गई है। चाँद मोहम्मद का शव बुराड़ी में यमुना किनारे पुश्ते के पास आरजी फार्म हाउस के नजदीक मिला जहां काफी दूर तक खून बिखरा हुआ है जिससे साफ है कि चांद मोहम्मद ने बचने के लिए काफी मशक्कत की होगी लेकिन हत्यारों ने उस को बख्शा नहीं बल्कि उसकी जान ले ली। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Chand Mohmmad Mukundpur
Chand Mohmmad Mukundpur

बुराड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आशंका है पुलिस इस मामले का जल्दी ही खुलासा करेगी की हत्या किसने और क्यों की है ? क्योंकि पुलिस कहीं ना कहीं हत्यारों के नजदीक पहुंच चुकी है।

Written by admin