Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद बुराड़ी विधानसभा में निकाली गई धन्यवाद और संकल्प रैली

· by admin0
2 min read
Burari AAP
Burari AAP

विधायक संजीव झा के नेतृत्व में निकाली गई रैली, लोगों से की मुलाकात

अब जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर राजनीति नहीं होगी अब अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था अब पूरे देश की जनता की मांग है। संजीव झा

Burari AAP
Burari AAP

नई दिल्ली, 13 मार्च, 2022

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद बुराड़ी विधानसभा में धन्यवाद और संकल्प रैली निकाली गई। विधायक संजीव झा के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों से मुलाकात की।

https://fb.watch/bJkp6am3tY/

पंजाब में आए इंकलाब को जन जन तक पहुंचाने के लिए रविवार सुबह 9 बजे बुराड़ी के केशव नगर बस स्टैंड से धन्यवाद और संकल्प रैली निकाली गई। विधायक संजीव झा के नेतृत्व में लोगों के इसकी खुशी मनाई गई।

https://fb.watch/bJkqiRrsgi/
..

संकल्प रैली से बुराड़ी के केशव नगर बस स्टैंड से बुराड़ी मोड़, संत नगर, बुराड़ी बाईपास तक निकाली गई। करीब 3 घंटे तक चली लंबी रैली में विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की‌। रैली के दौरान क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों ने अरविंद केजरीवाल जी आशीर्वाद दिया।

https://fb.watch/bJkrsI7LLs/
.

इसके संबंध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने कहा कि एक और सूबे पंजाब में केजरीवाल मॉडल आफ गवर्नेंस का मुहर लगा और पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनना यह दर्शाता है कि अब केजरीवाल मॉडल आफ गवर्नेंस पूरे देश के लोग चाहते हैं।

https://fb.watch/bJksuC_D5L/

अब जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर राजनीति नहीं होगी अब अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था अब पूरे देश की जनता की मांग है।
अरविंद केजरीवाल पार्टी बनते समय कहा था कि हम एक वैकल्पिक राजनीति करने आए हैं तो अब देश की जनता वह वैकल्पिक राजनीति को स्वीकार करती है। आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से नेशनल फोर्स बन रही है। हमारे पास दिल्ली में 50% की सरकार है और हमने 100 ℅ काम करके दिखाया, अब पंजाब की जनता ने हमें 100℅ दिया है और 200% काम करके दिखाएंगे।

https://fb.watch/bJktK7sQxG/
…

https://fb.watch/bJkv2wkA2i/

…

Written by admin