Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

चचेरी बहन लड़के के साथ कार में दिखी तो , कर दी लड़के की हत्या

· by admin0
3 min read
Sahil and his santro
Sahil and his santro

प्रेम प्रसंग के चलते बवाना से किडनैप हुए युवक की दिल्ली से सटे सोनीपत में हॉरर किलिंग, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।

AA News
रिपोर्ट :- मुकेश राणा
लोकेशन :- दिल्ली

राजधानी के बवाना में हॉरर किलिंग की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। बवाना से 19 साल के एक युवक को उसकी कार में ही किडनैप करके सोनीपत ले जाया गया। वहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसका वीडियो भी बनाया गया। साथ ही कुछ दूरी पर मृतक की कार में भी आग लगा दी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। ओर जांच में जुट गई है।

Sahil and his santro
Sahil and his santro

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम राकेश है।जोकि बावना का रहने वाला है, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि उसने अपनी 16 साल की चचेरी बहन को एरिया के एक युवक साहिल (19) की कार से उतरते देख लिया था। उसे शक था कि साहिल उसकी बहन के पीछे पड़ा है। इसलिए राकेश ने अपने दोस्त व भाई के साथ मिलकर साहिल को उसकी सेंट्रो कार से सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में ले गया। वहां उसे बुरी तरह पीटा, और वीडियो भी बनाया, व आखिर में गला दबाकर मार दिया और शव नहर में बहा दिया। उसके बाद कुछ दूरी पर उसकी कार में आग लगा दी। बीते 23 तारीख को साहिल घर नहीं लौटा, तो अगले दिन उसके मामा ने बवाना थाने में उसकी किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने आरोपियों पर शक भी जताया। इस केस की छानबीन क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद यादव को सौंपी गई। उनके सुपरविजन में इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल एसआई प्रवीण अत्री और कॉन्स्टेबल प्रवीण दहिया की टीम ने राकेश को अरेस्ट करके पूरे मामले से पर्दा उठाया। राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने नहर से शव और जली हुई कार को रिकवर कर लिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान पीड़ित युवक का विडियो भी बनाया था, ताकि पुलिस के सामने अपना बचाव कर सकें। ये अलग बात है कि वही विडियो अब उनके गले का फंदा बन गया है। विडियो में साहिल से कहलवाया गया है कि ‘उसे नकाबपोश लोगों ने पीटा है।’
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विडियो बनाने वाले ने ‘अजब होशियारी’ यह भी दिखाई कि अपना व अन्य आरोपियों को नाम लेकर पूछा कि तुझे उन्होंने तो नहीं पीटा। साहिल जवाब में नहीं कहता है। विडियो से जाहिर हो रहा है कि आरोपियों ने उससे जबरन बुलवाया कि वह मारने वालों को नहीं जानता है। पुलिस का कहना है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने साहिल को फिर जमकर पीटा। गला दबाकर मार डाला और शव नहर में बहा दिया। आरोपियों ने विडियो अपने बचाव में तैयार किया था, हालांकि अब वही उनके खिलाफ अहम सबूत बनेगा।

हॉरर किलिंग की इस वारदात में मारा गए साहिल भी कई आपराधिक वारदातों में आरोपी है उसपर हत्या जैसे कई मामले दर्ज है। फिलहाल इस सनसनी खेज हॉरर किलिंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की भी तलाश जारी है। लेकिन जिस तरह से अपनी साख को बचाने के लिए युवक की हत्या की गई है उसे शायद जायज़ नही ठहराया जा सकता है।

वीडियो
https://youtu.be/U2rd9HGBezg
वीडियो देखें
..

Written by admin