Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बवाना महिला को स्कूटी से ड्यूटी जाते हुए मारी गोली

· by admin0
2 min read
Puthh Khurd Hospital
Puthh Khurd MB Hospital

Puthh Khurd Hospital
Puthh Khurd MB Hospital

AA News
Bawana Delhi

दिल्ली के बवाना में स्कूटी से स्कूल जा रही महिला टीचर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली। टीचर के दो गोली छाती में लगने से मौत। बवाना थाना पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ता जा रहा है। गोली चलना तो आम बात हो चुकी है। आज सोमवार सुबह है 38 साल की सुनीता अपनी स्कूटी से स्कूल में ड्यूटी के लिए निकली थी। सुनीता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है और शादी के बाद दिल्ली के बवाना की ससुराल में इन दिनों रह रही है।

बवाना के अपने घर से हरियाणा में ओचंडी बोर्डर के पास फ़िरोज़ स्कूल की ड्यूटी के लिए निकली थी। बवाना में मेन सड़क पर पुलिस चोकी से थोड़ी ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने सुनीता को गोली मार दी दो ।

गोली सुनीता की छाती में लगी है और सुनीता की को तुरंत पास के ही महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में एक शख्स लेकर पहुंचा । अस्पताल ने महिला को डेड पाया और अस्पताल ने ही पुलिस को सूचना दी।

सुनीता को गोली किसने मारी हमलावर कितने थे और किस व्हीकल से आए थे कोई भी ऐसा नहीं बता पा रहा है, जो शख्स अस्पताल में सुनीता को लेकर आया है वह भी अज्ञात था साथ ही सुनीता के जो परिजन अस्पताल में पहुंचे उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया है।
वीडियो
https://youtu.be/MUAUiuAWs6Q
वीडियो

आशंका है कि यह मामला किसी आपसी रंजिश का भी हो सकता है और इसी कारण कोई परिजन बोल नहीं रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बवाना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin