Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

अलीपुर में नाबालिग से रेप अश्लील फोटो FB पर पोस्ट किए

· by admin0
3 min read
SRHC Hospital Narela
SRHC Hospital Narela

AA News
Alipur New Delhi

फेसबुक पर दोस्ती कर 14 वर्ष की नाबालिग छात्रा का रेप का मामला। छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी फेसबुक पर वायरल हुई। लड़की का आरोप लड़के ने लड़की के नाम से फेक एकाउंट बनाकर फेसबुक पर वायरल की अश्लील तस्वीरें। महिला आयोग की टीम थाना अलीपुर में पहुँची। परिजनों का आरोप तीन दिन से पुलिस FIR दर्ज न करके बना रही है समझौते का दबाव। आज पुलिस ने IPC 376 और पास्को के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14 साल की नाबालिक लड़की पिछले साल नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।

लड़की को एक दो बार बाकनेर गांव ( मूल निवासी सनौठ ) का एक लड़का कुनाल अपनी कार में लेकर गया और उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया। साथ ही लड़की का आरोप है कि लड़के ने जब उसके साथ रेप को अंजाम दिया तो उसके चाचा ने जो उसी कार में मौजूद थे उसके अश्लील फोटो भी लिए। इसके बाद लड़की का आरोप है कि अश्लील फोटो वायरल करने का भय दिखाकर यह लड़का लड़की को स्कूल की बजाए अपने साथ ले जाने लगा।

SRHC Hospital Narela
SRHC Hospital Narela

आखिरकार लड़की ने परिजनों को बताया कि एक लड़का उसके साथ जबरदस्ती करता है स्कूल में तंग करता है। लेकिन रेप की बात लड़की ने शर्म लिहाज के डर से परिजनों को नहीं बताई । परिजनों ने जब छेड़खानी और इस तरह की जबरदस्ती की कोशिशों का पता चला तो लड़की को अक्टूबर 2017 से स्कूल से हटा लिया था ।

इसके बाद भी यह लड़का लगातार परेशान कर रहा था। अब इस पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुणाल नाम के इस लड़के ने लड़की की अश्लील फोटो लड़की के नाम से बनाए गए फेक अकाउंट पर डाल दी। एक अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें डाली तो कुछ लोगों ने उन पर कमेंट भी किए और लड़की के ओरिजिनल नाम से ही अकाउंट बनाया गया। साथ ही लड़की के पिता को भी अश्लील फोटो भेज कर धमकी दी जाने लगी। आखिरकार अब यह पीड़ित परिवार अलीपुर थाना पुलिस के पास आया।

PS Alipur
PS Alipur

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे 3 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस का दबाव है कि वह समझौता कर लें साथ ही पीड़ित परिवार डरा हुआ है कि आरोपी का पिता भी एक नामी वकील है और उसने धमकी दी है कि वह अपने बेटे को बचा लेगा बल्कि उल्टा उन्हें भी कई केस में फंसा देगा।

परिवार डरा और सहमा हुआ है आखिरकार परिवार ने महिला आयोग का भी सहारा लिया है। जब एरिया के कुछ लोग और महिला आयोग की टीम सब थाने पर इकट्ठा हुए तब जाकर दिल्ली पुलिस ने इस लड़की के 3 दिन बाद आज बयान दर्ज किए हैं और मेडिकल पुष्टि के लिए अभी अस्पताल ले जाया गया है ।
Video
https://youtu.be/6r4N_Yz61yE
Video

रेप का आरोप नरेला के बाँकनेर गांव के रहने वाले कुणाल पर हैं। साथ ही उसके साथ अश्लील फोटो खींचने का आरोप उसके चाचा पर है जो उसी गाड़ी में मौजूद थे। फिलहाल IPC 376 पास्को में मामला दर्ज कर अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin