• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में मेकअप-एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने आयोजित किया एशिया के सबसे बड़े मेकअप एण्ड हेयर चैम्पियनशिप का चैथा सीज़न

by aanews
December 30, 2019
in News
0
दिल्ली में मेकअप-एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने आयोजित किया एशिया के सबसे बड़े मेकअप एण्ड हेयर चैम्पियनशिप का चैथा सीज़न
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

aa news

New Delhi

दिल्ली में मेकअप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने आयोजित किया एशिया के सबसे बड़े मेकअप एण्ड हेयर चैम्पियनशिप का चैथा सीज़नग्लैमर से भरी एक शाम के दौरान स्टार हेयर एण्ड मेकअप एकेडमी की डायरेक्टर एवं एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने एशिया के सबसे बड़े मेकअप एण्ड हेयर चैम्पियनशिप का आयोजन किया। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सालाना कोनवोकेशन के लिए स्टार एकेडमी के छात्र भी इकट्ठा हुए।

 

 

 

जूरी में बॉलीवुड और टीवी के जाने माने चेहरे अमन यतन वर्मा, कलाकार अंजना कुथिआला, फैशन डिज़ाइनर अमित तलवार, फैशन डिज़ाइन एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती घई, लाईफ कोच, डॉ रमन लाम्बा, सेलेब्रिटी लाईफ एण्ड पीजेन्ट कोच आथर रीटा गंगवानी, मेकअप एण्ड हेयर आर्टिस्ट डॉ संगीता चैहान, अग्रणी फैशन कोरियाग्राफर लीज़ा वर्मा, सेलेब्रिटी डायट एण्ड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट वरूण कटयाल, मैनेजिंग डायरेक्टर स्काय वॉक प्रोडक्शन्स मनीष सचदेव आदि शामिल थे।

 

 

 

 

इस अवसर पर आश्मीन मुंजाल मेकअप एण्ड हेयर एकेडमी के छात्रों को कोनवोकेट किया गया और रैम्प में बेहतरीन रचनाएं पेश की ईं।मॉडल्स मे शानदार वैडिंग मेकओवर, फैंटेसी मेकओवर और हेयर डिज़ाइनिंग का प्रदर्शन किया। फेसऑफ चैम्पियनशिप में हज़ारों दर्शकों ने हिस्सा लिया, जजों में पेशेवर शामिल थे। विजेता एवं रनरअप को एक्टर यतन वर्मा ने ट्रोफी और नकद पुरस्कार दिया। स्टार मेकअप एण्ड हेयर एकेडमी की पूसा रोड, पीतमपुरा, कमला नगर, प्रीत विहार, साउथ एक्स शाखाओं से 300 से अधिक छात्रों ने फेस ऑफ चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। स्टार एकेडमी छात्रों को 3 महीने का प्रशिक्षण देती है। इसके बाद उन्हें वैडिंग, फैशन एवं बॉलीवुड उद्योग मेमं करियर शुरू करने के अवसर भी मिलते हैं।

 

 

हर साल भव्य ग्रेजुएशन दिवस एवं फैसऑफ चैम्पियनशिप का आयोजन स्टार एकेडमी के छात्रों के लिए किया जाता है।कार्यक्रम में एकेडमी के छात्र मेकओवर शोज़ और रैम्प वाक में हिस्सा लेते हैं। अपनी नई यात्रा शुरू करने वाले छात्रों को कौशल और प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलता है।इस अवसर पर सेलेब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने कहा, ‘‘फेसऑफ चैम्पियनशिप कल्पना और रचनात्मकता का बेहतरीन संयोजन है।

 

 

 

इस चैम्पियनशिप में तीन राउण्ड-टेकनिकल,मेकअप और हेयरडू- होते हैं। हम उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देते हैं। छतरपुर से किला से शुरूआत करने के बाद हम सिरीफोर्ट गए, और इस बार चैम्पियनशिप का आयोजन स्टेडियम में किया गया। मुझे खुशी है कि 1000 से अधिक लोग कार्यक्रम में इकट्ठा हुए, जिन्होंने देश के मेकअप एवं हेयर उद्योग के समक्ष अपने काम को प्रस्तुत किया। चैम्पियनशिप के विजेताओं को अगले साथ शंघाई चीन में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।’
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘हम रेवोल्यूशन 2020 भी शुरू कर रहे हैं

 

 

 

Talkatora Delhi
Talkatora Delhi

यह अपनी तरह का अनूठा कोर्स है, जिसका आयोजन भारत और कनाडा के आपसी सहयोग से होगा। हम कनाडा की नाइवी एकेडमी के साथ भी क़रार कर रहे हैं, जिसके तहत छात्रों को कनाडा एकेडमी में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे कनाडा की फैकल्टी एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने कौशल को नए स्तर तक ले जा सकेंगे।

 

 

Fashion show
Fashion show

स्टार सैलून एण्ड एकेडमी के बारे में:
आश्मीन मेकओवर के क्षेत्र का जाना माना नाम बन चुकी है, उन्होंने दिल्ली में फिनेस टच डॉटइन के साथ 1996 में अपने करियर की शुरूआत की। वे अडवान्स्ड ट्रेनिंग के लिए मुंबई गईं। फिर एक साल के लिए उन्होंने जाने-माने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पेशेवरों के साथ काम किया। इसके बाद वे मेक-अप स्किल्स में अडवान्स्ड कोर्स के लिए लंदन स्कूल ऑफ मेक-अप गईं। सिटी एण्ड गिल्ड, यूके के साथ इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने यूरोप के जाने-माने मेकअप विशेषज्ञों जैसे नवीदा, जोशीव और जवाद के साथ काम किया। 2002 में फ्रैंच मेक-अप आर्टिस्ट वालेस शेसडर्म के नेतृत्व में मीडिया एण्ड मॉडल मेकअप में अडवान्स्ड क्रैश कोर्स किया। यह कोर्स उनकी कलाकारी में सोने पर सुहागे की तरह था। वे आज बॉलीवुड के प्रख्यात मेकओवर एसोसिएशन्स, स्किन कन्सलटेन्सी एवं हेयर स्टाइलिंग का जाना-माना चेहरा हैं।

aanews

aanews

Next Post
जातिगत आरक्षण के विरोध में 43 दिन से अनशन पर है रविन्द्र जठेड़ी

जातिगत आरक्षण के विरोध में 43 दिन से अनशन पर है रविन्द्र जठेड़ी

Rolls Salon
News

Rolls Salon Launches India’s First Ultra-Luxury ‘Beyond’ Range, Grand Inauguration by Jacqueline Fernandez

by Editor
August 25, 2025
0

...

Read moreDetails
बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा
News

बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा

by Editor
August 12, 2025
0

...

Read moreDetails
Kadipur Ward (Burari) Delhi
News

सिविल लाइन जोन DC अंशुल सिरोही ने कादीपुर वार्ड का किया ओचक निरीक्षण

by Editor
August 9, 2025
0

...

Read moreDetails
Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai
News

Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai

by Editor
August 8, 2025
0

...

Read moreDetails
Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.
News

Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.

by Editor
August 17, 2025
0

...

Read moreDetails
Nd:YAG
News

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी; त्वचा उपचारों की विस्तृत श्रेणी के लिए एक नया बदलाव

by Editor
August 3, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.