• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Game

पूजा भट्ट ने खरीदी बास्केटबॉल लीग की दिल्ली टीम

by Editor
June 12, 2018
in Game
0
Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment

Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment

0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
New Delhi

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट ने 3एक्स3 बास्केटबॉल प्रो लीग में दिल्ली की टीम दिल्ली हूपर्स खरीद ली है। लीग के पहले सत्र में 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

पूजा भट्ट ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में 3एक्स3 प्रो बास्केटबॉल लीग के लीग कमिश्नर रोहित बख्शी की मौजूदगी में यह घोषणा की। पूजा भट्ट की टीम में इंदरबीर सिंह गिल, ध्रुव बर्मन, हरकीरत सिंह, मयंक रावत, किरण शास्त्री और दिवेश जॉली शामिल हैं। दिल्ली की टीम को बॉक्स सिंह स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने खरीदा है जिसका स्वामित्व पूजा भट्ट, मुनीश मखीजा, ऋत्विक भट्टाचार्य और टीम जेनेकस्ट के पास है।

Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment
Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment

दिल्ली हूपर टीम की मालिक पूजा भट्ट ने 3एक्स3 बास्केटबॉल प्रो लीग के बारे में कहा कि इस खेल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है और यह लीग भारत में बास्केट बॉल के विकास में कैसे मदद करेगी, इस पर मंथन करना भी जरूरी है। जबकि, दिल्ली हूपर टीम के दूसरे मालिक मुनीश मखीजा ने बॉक्स सिंह स्पोट्र्स एंड एंटरटेनमेंट के भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी बास्केटबाॅल के अलावा, एक खेल के रूप में मुक्केबाजी को भी सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इस साल की शुरुआत में गोवा में मुक्केबाजी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि इस साल के अंत में भारत के बाहर ऐसे कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने की योजना है। ऋत्विक भट्टाचार्य (मालिक-दिल्ली हूपर) ने स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए भारत में खेलों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के लीग बच्चों को एक करियर के रूप में खेल लेने में मदद करते हैं।

Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment
Puja Bhatt announced acquisition of TEAM DELHI HOOPERS – Delhi Franchise by Box Singh Sports and Entertainment

बॉक्स सिंह स्पोट्र्स एंड एंटरटेनमेंट – 3एक्स3 प्रो बास्केट बॉल लीग के चेयरमैन योशिया कटो ने कहा कि उन्हें भारत में 3एक्स3 बास्केटबॉल लीग लॉन्च करने का मौका मिला है। उन्हें विश्वास है कि यह लीग बास्केटबाॅल खेल में भारतीय युवाओं के बीच जागरूकता और रुचि पैदा करने में काफी मददगार होगी।

लीग कमिश्नर रोहित बख्शी ने बताया कि इस लीग को भारतीय बास्केटबॉल महासंघ से मान्यता प्राप्त है और छह शहरों में होने वाले इस लीग की शुरूआत दिल्ली से 9 और 10 जून को होगी। बख्शी ने साथ ही बताया कि 3एक्स3 बास्केटबॉल इस समय दुनिया में तेजी से लोकप्रिय होता शहरी खेल है और यह 5एक्स5 बास्केटबॉल का फर्राटा प्रारूप है। इसे ओलंपिक खेल के रूप में मान्यता मिल चुकी है और इसे 2020 के टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जा चुका है।

लीग के पहले सत्र में 12 टीमें दिल्ली हूपर्स, चंडीगढ़ बीस्ट, जयपुर रीगल्स, आईजॉल लीजेंड्स, कोलकाता वारियर्स, अहमदाबाद विंगर्स, बेंगलुरु मचास, गोवा स्नाइपर्स, कोच्चि नाइट्स, हैदराबाद बॉलर्स, चेन्नई आइकंस और मुंबई हस्लर्स हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का राउंड ग्रेट इंडिया प्लेस, नोएडा में खेला जाएगा।

दूसरा राउंड आइजोल में 23-24 जून को, तीसरा राउंड कोलकाता में 7-8 जुलाई को, चैथा राउंड चेन्नई में 21-22 जुलाई को, पांचवां राउंड बेंगलुरु में 11-12 अगस्त को और फाइनल राउंड मुंबई में 25-26 अगस्त को होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम फीबा वल्र्ड टूर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

Editor

Editor

Next Post
Lav Kush Rsmleela 2018

लवकुश के मंच में इस साल सुबाहू का किरदार निभाएंगे रजा मुराद

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.