• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, March 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Films & Serial

पुरस्कार समारोह के साथ सिफ्सी का समापन

by Editor
December 15, 2017
in Films & Serial
0
The Awards for SIFFCY 2017

The Awards for SIFFCY 2017

0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुरस्कार समारोह के साथ सिफ्सी का समापन

The Awards for SIFFCY 2017
The Awards for SIFFCY 2017
राष्ट्रीय स्तर के विकास संगठन स्माइल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपने तरह के एकमात्र ‘स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रेन एंड यूथ’ (सिफ्सी) का समापन हो गया। दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चले इस फेस्टिवल में दुनिया भर से 100 से अधिक अर्थपूर्ण फिल्मों का प्रीमियर हुआ, जिनमें फीचर फिल्म, लघु फिल्म और वृत्तचित्र भी शामिल थे। 17 दिसंबर, यानी समापन के दिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्माइल फाउंडेशन के कार्यकारी न्यासी और अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, महोत्सव के निदेशक जितेंद्र मिश्रा के अलावा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति एवं युवा जूरी बोर्ड भी उपस्थित था, जहां बच्चों ने फिल्मों के चयन में जानकारी दी थी।
प्रौढ़ जूरी (फीचर फ़िलम्स) के तहत बच्चों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार रिमा दास द्वारा ग्राम रॉकस्टार को दिया गया, वहीं मार्क फितौस्सी द्वारा ‘मम्स रॉन्ग’ को सर्वश्रेष्ठ युवा फिल्म का अवॉर्ड दिया गया, जबकि माजिद एस्मेली पारसा को फिल्म ‘हैल्म्समैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। समीर ओलिवरोस द्वारा निर्देशित ‘बैड लकी गोट’ को सर्वश्रेष्ठ कहानी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए, बनीता दास ने फिल्म ‘ग्राम रॉकस्टार’ के लिए पुरस्कार जीता।
प्रौढ़ जूरी फीचर फिल्म के तहत: सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म के लिए निकोलस लिगूओरी द्वारा निर्देशित ‘द विंड इन द रीड्स’ का पुरस्कार अर्नाड डेम्यॉंक ने जीता डेनियला कोफ्लर और उलि सिइस ने सर्वश्रेष्ठ युवा फिल्म का पुरस्कार जीती। सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए अहमद सालेह द्वारा ‘माई सेकंड आई’ ने पुरस्कार जीता, तो आईस कर्टल की ‘विकेड गर्ल’ ने विशेष संदेश के लिए पुरस्कार जीता।
बच्चों की जूरी श्रेणी के तहत विजेताओं में आना चुबिनिडेज़ द्वारा निर्देशित ‘पॉकेट मैन’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता, तो रुक्शाना तबासियम द्वारा निर्देशित ‘द केक स्टोरी’ ने विशेष उल्लेख (निर्देशन के लिए) का पुरस्कार जीता जीता। जूरी श्रेणी के तहत विजेताओं के तौर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इमील संततके द्वारा निर्देशित ‘फ्लाइंग रैट्स’ का चयन किया गया, वहीं अहमद सालेह द्वारा ‘माई सेकंड आई’ ने स्पेशल मेंशन (निर्देशन के लिए) का पुरस्कार जीता।
इस महोत्सव के निदेशक जितेंद्र मिश्रा ने कहा, स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड यूथ हर साल फिल्म स्क्रीनिंग के अलावा, हमारे बच्चों और युवाओं को संलग्न करने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से फिल्म बनाने की कार्यशालाओं का आयोजन करती है। उन्होंने कहा, सिफ्सी ‘टेक वन’ नामक एक विशेष खंड में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन करता है। इस साल इस कार्यशाला का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ब्रिटेन के संगठन- ‘फिल्म्स विदाउट बॉर्डर्स’ के द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माण के लिए बच्चों को प्रेरित करना और शिक्षित करना है।
स्माइल फाउंडेशन के कार्यकारी ट्रस्टी और स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रेन एंड यूथ के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने कहा, बच्चे और युवा किसी भी देश का भविष्य होते हैं। अगर वे शुरुआत से ही संवेदनशील हों, तो वे बदलाव के सबसे अच्छे दूत हो सकते हैं, चाहें उनके अपने परिवार की बात हो या जिस समुदाय में वे रहते हों। लेकिन दुर्भाग्य से, आज की दुनिया में, युवाओं की प्राकृतिक चीजों के प्रति सहानुभूति में तेजी से कमी आ रही है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य बच्चों और युवाओं को जानकारी और मनोरंजन (इंफोटेनमेंट) के माध्यम से समझाना और उनके मन में स्थायी प्रभाव पैदा करना है।
Tags: The Awards for SIFFCY 2017
Editor

Editor

Next Post
The Awards for SIFFCY 2017

The Awards for SIFFCY 2017 Announced in a presence of Children & Youth along with Juries!

Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
PHILPHOS Partner Agrifields DMCC Under Global Crime Probe
News

PHILPHOS Partner Agrifields DMCC Under Global Crime Probe

by Editor
August 29, 2025
0

...

Read moreDetails
Rolls Salon
News

Rolls Salon Launches India’s First Ultra-Luxury ‘Beyond’ Range, Grand Inauguration by Jacqueline Fernandez

by Editor
August 25, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.