• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Films & Serial

गाने में बदलाव की घोषणा के बाद मप्र के गृहमंत्री बोले- अब चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे

by Editor
December 27, 2021
in Films & Serial
0
Sunny Leone Madhuban Song

Sunny Leone Madhuban Song

0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sunny Leone Madhuban Song: गाने में बदलाव की घोषणा के बाद मप्र के गृहमंत्री बोले- अब चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे

*मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की धमकी के बाद सारेगामा बैकफुट पर आ गया है। उसने सनी लियोनी के गाने मधुबन के बोल बदलने की बात की है। इस पर मिश्रा ने कहा कि अब तक चेतावनी दी है। आगे सीधे कार्रवाई करेंगे

Sunny Leone Madhuban Song
Sunny Leone Madhuban Song

मधुबन गाने को लेकर छिड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने धमकी दी थी कि तीन दिन में गाने के बोल नहीं बदले या यूट्यूब से गाना नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद संगीत लेबल सारेगामा ने रविवार को कहा कि मधुबन के बोल और नाम को बदला जाएगा। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम अब तक चेतावनी देते रहे हैं। आगे चेतावनी नहीं देंगे। सीधे कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा कि अच्छी बात है कि गाना बनाने वाले बदलने को तैयार है। इससे इस मामले का पटाक्षेप हो जाता है। लेकिन, ऐसा बार-बार हो रहा है। डाबर और तनिष्क के विज्ञापन में बदलाव किया गया। अब सनी लियोनी का मामला सामने है। मेरा कहना है कि ऐसा होना ही नहीं चाहिए कि खेद व्यक्त करना पड़े, माफी मांगनी पड़ी या हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। आप किसी की भी भावनाओं को आहत न होने दें। न तो अपने कार्यक्रमों में ऐसा करें और न ही गाने बनाएं और न ही फिल्मांकन करें। इस मामले में हम अभी तक तो चेतावनी दे रहे हैं, जिससे आप हटा रहे हो। आगे अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हम चेतावनी भी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे। 

इससे पहले डॉ. मिश्रा ने डाबर और तनिष्क के विवादित विज्ञापनों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उसके बाद उनके विज्ञापन हटा लिए गए थे। मधुबन गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था। सामने आते ही विवादों में घिर गया था। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा था कि हिंदू समाज मां राधा की पूजा करता है। इस गीत ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इससे पहले वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने भी इस गाने पर कार्रवाई की मांग की थी।

*Embed Link*

Koo App

अभिनेत्री #SunnyLeone जी पर फिल्माए गए गीत #MadhubanMeinRadhika में बदलाव के म्यूजिक कंपनी #Saregama के निर्णय के बाद अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। लेकिन भविष्य में हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के किसी भी प्रयास पर हम चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे।

View attached media content

– Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 27 Dec 2021

Tags: Sunny Leone Madhuban Song
Editor

Editor

Next Post
AI Smart

ए.आई. आधारित स्मार्ट आई से हो सकेगी छात्रों की निगरानी

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.