Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
Films & Serial

खुशाली कुमार ने गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बाइकिंग के डर पर पाया काबू

· by admin0
3 min read
Khuahali Kumar
Khuahali Kumar

AA News
New Delhi

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर से अभिनेत्री बनी खुशाली कुमार ने संगीतकार-गायक गुरु रंधावा और तुलसी कुमार के संगीत वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली है। इस नए संगीत वीडियो में लोगों को खुशाली को एक क्रूजर बाइक की सवारी करते देखा जा सकेगा। म्यूजिक वीडियो में खुशाली कुमार के साथ गायक-संगीतकार गुरु रंधावा भी नजा आएंगे। इस संबंध में खुशाली कुमार ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि गुरु के साथ शूटिंग करते हुए उन्हें बाइकिंग के डर से कैसे सामना किया और उस पर कैसे काबू पाया।

Khuahali Kumar
Khuahali Kumar

खुशाली कुमार ने कहा कि वह हमेशा से बाइक की सवारी करना चाहती थीं, लेकिन जब भी वह ऐसा करने का सोचती थीं, तो उनकी रीढ़ की हड्डी तक में कंपन होने लगता था। फिल्मों में बाइक पर इस तरह के एक रोमांटिक दृश्यों को याद करने के बावजूद वह बाइक की सवारी नहीं कर पाती थीं। गुरु रंधावा ने उनकी बाइक की सवारी करने के भय को महसूस कर लिया और उसके साथ शरारत करते हुए उससे कहा कि उसने शूट के कुछ ही दिन पहले ही सीखा है कि बाइक की सवारी कैसे की जा सकती है। इसलिए वह पूरी तरह से पहाड़ी सड़कों पर बाइक चलाने के लिए आश्वस्त और अभ्यस्त नहीं हैं। स्वाभाविक तौर पर ऐसे में खुशाली और डर गईं और वह शूट के लिए गुरु रंधावा के साथ बाइक पर बैठने के लिए तैयार नहीं हो रही थीं।

आखिरकार किसी बॉलीवुड नायक की तरह गुरु रंधावा ने उनके सामने अपनी बाइकिंग कौशल को दिखाया और कहा कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों से ही बाइक की सवारी करने का शौक रहा है। ऐसे में पूरी शूटिंग टीम हंस-हंस कर लोटपोट हो गई, जिसने खुशाली को सहज बनाया। उसके बाद पूरे दृश्य की नए सिरे से योजना बना कर शूटिंग पूरी की गई। और, इस तरह खुशाली के आत्मविश्वास ने शूटिंग के पूरे दृश्य को ही बदल दिया।

उल्लेखनीय है कि म्यूजिक वीडियो के साथ एक्टिंग में डेब्यू कर रही खुशाली कुमार का नाम फैशन जगत के लिए कोई नया नहीं है, क्योंकि उनके खाते में जहां शकीरा जैसी इंटरनेशनल मेगास्टार के लिए ड्रेस डिजाइन करने की उपलब्धि दर्ज है, वहीं वह दो बार के ग्रेमी अवाॅर्ड से सम्मानित सिंगर लिन रिम्स, कारमन इलेक्ट्रा, स्पाइस गर्ल मेलाइन बी के साथ ही जस्टिन बीवर के म्यूजिक वीडियो ‘वेट फाॅर एक मिनट’ के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। फैशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की वजह से हाल ही में केंद्र सरकार के बाल एवं महिला विकास मंत्रालय की ओर से भी खुशाली को सराहा एवं सम्मानित किया गया है।

Written by admin