Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
Films & Serial

जीत राजस्थानी फिर बने “राजरतन” डिटरजेंट पाउडर के ब्रांड एम्बेसेडर

· by admin0
2 min read
Jeet Rajsthani
Jeet Rajsthani

जीत राजस्थानी फिर बने “राजरतन” डिटरजेंट पाउडर के ब्रांड एम्बेसेडर

फिल्मों की दुनिया में डायरेक्टर जीत राजस्थानी ने अपनी प्रतिभा दिखाकर एक और कम्पनी के ब्रांड एम्बेसडर बनने का मौका नहीं गंवाया। और दिखा दिया की अगर आपके अन्दर लग्न एवं जुनून है तो मंजिल को हांसिल करना कोई कठिन नहीं।।

“राजरतन” डिटरजेंट पाउडर एवं केक कम्पनी ने अपने प्रोडक्ट सर्फ एवं साबुन का ब्रांड एम्बेसेडर निर्देशक एवं अभिनेता जीत राजस्थानी जी को बनाया है।
कंपनी ने अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए जीत राजस्थानी से पांच साल के लिए करार किया है। और कंपनी अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए जीत राजस्थानी के साथ प्रिंट, टेलीविजन के साथ ही फील्ड में भी कैंपेन करेगी।

राजस्थान के लिये जीत राजस्थानी एक मिशाल बनकर उभर रहे हैं।
डायरेक्टर जीत राजस्थानी से बातचीत के दौरान पता चला की राजरतन कम्पनी के ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद जीत राजस्थानी पहले से अधिक खुश हैं।
और बताया कि इससे पहले ये फेशियल किट के भी ब्रांड एम्बेसडर बन चुके हैं। और अभी एक कम्पनी के ब्रांड एम्बेसडर और बनने की बातचीत और चल रही है। लेकिन उस कम्पनी का अभी उन्होंने नाम नहीं बताया है।

डायरेक्टर जीत राजस्थानी ने अपने सभी चहेते एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया और मीडिया कर्मियों का तहेदिल से धन्यवाद दिया। और कहा कि अगर ये दोनों ही मेरे साथ नहीं होते तो आज मैं मेरे सपने पूरे नहीं कर पाता।

फिल्म इंडस्ट्री में जीत राजस्थानी 2007 से अभी तक अज्छी भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अभिनय तो किया ही  साथ ही डाइरेक्शन भी किया। इसके साथ ही वे लाइन प्रोड्यूसर के रूप में भी सक्रिय रहे हैं।

Jeet Rajsthani
Jeet Rajsthani

इससे पहले जीत राजस्थानी बॉलीवुड फिल्म एयरलिफ्ट, किस किस को प्यार करुं, वाजीराव मस्तानी एवं पद्मावती कर चुके हैं।

फिल्मों के साथ साथ इन्होंने कई टीवी सीरियल जैसे हम पांच, हैप्पी हावर्स, गुलाम, बिन कुछ कहे भी किये हैं।

और इन्होंने तीन विज्ञापन करके फिल्मों में अपना नाम रोशन किया है।

Written by admin