• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Films & Serial

उर्वशी रौतेला एवं विशाल पंड्या ने किया ‘हेट स्टोरी 4’ का प्रमोशन

by Editor
March 6, 2018
in Films & Serial
0
Hate Story 4' 

Hate Story 4' 

0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
New Delhi

Hate Story 4' 
Hate Story 4′ 

नई दिल्ली। सीक्वल उसी फिल्म का बनता है, जो हिट होती है। इस मामले में ‘हेट स्टोरी’ सीरीज फिल्मों ने मानो एक इतिहास रच दिया है, क्योंकि अब तक इस सीरीज की तीन फिल्में आ चुकी हैं, जबकि चैथी इस शुक्रवार, यानी 9 मार्च को रिलीज होने वाली है। हालांकि, जैसा कि इस सीरीज की फिल्मों का इतिहास रहा है कि इसमें कलाकारों को रिपीट नहीं किया जाता, उसका इस बार भी खास ध्यान रखा है। तभी तो ‘हेट स्टोरी 4’ में भी पुरानी फिल्म की तुलना में सभी नए कलाकार ही लिए गए हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इसके डायरेक्टर विशाल पंड्या के साथ लीड एक्टर उर्वशी रौतेला पिछले दिनों राजधानी दिल्ली पहुंचीं। यहां एक पंचतारा होटल में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उर्वशी एवं विशाल पंड्या ने मीडिया के साथ खुलकर फिल्म के बारे में बातचीत की। 

इस मौके पर उर्वशी रौतेला ने बताया कि किसी महिला केंद्रित फिल्म का हिस्सा होना किसी भी अभिनेत्री के लिए काफी महत्वपूर्ण बात होती है। मैं हमेशा से महिला केंद्रित फिल्मों को देखने का शौकीन रही हूं, इसीलिए मेरे दिल में कहीं-न-कहीं ऐसी फिल्मों में काम करने की इच्छा भी थी, जो ‘हेट स्टोरी 4’ के साथ पूरी हो गई। वैसे, यह सख्ुाद आश्चर्य की बात है कि आज बॉलीवुडिया फिल्मों में अभिनेत्रियों को भी अभिनेताओं के समान अवसर मिल रहे हैं। यही वजह रही कि इस फिल्म के साथ मेरा इतनी जल्दी जुड़ाव हो गया। इस फिल्म के लिए काम करना मेरे लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है और इसके लिए मैं निर्देशक विशाल पंड्या का दिल से आभारी भी हूं।

नायिका प्रधान ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की सभी फिल्मों में अमूमन नई अभिनेत्री शामिल होती है। इस बार यह मौका उर्वशी को मिला है। इस संबंध में उर्वशी ने कहा कि हां, यह सच है कि साल 2012 में आई विवेक अग्निहोत्री निर्देशित इस सीरीज की पहली फिल्म में बंगाली एक्ट्रेस पाओली दाम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तो 2014 में आई विशाल पंड्या निर्देशित इस सीरीज की दूसरी फिल्म में पंजाबी और साउथ की फिल्मों की हिट एक्ट्रेस सुरवीन चावला लीड रोल में थीं। जबकि, दो साल पहले आई इस सीरीज की तीसरी फिल्म में दर्शकों ने एक्ट्रेस जरीन खान को देखा था। इस बार मेरे हिस्से में यह भूमिका आई है, जिसे लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। फिल्म में सुपर माॅडल ताशा का किरदार निभा रही उर्वशी ने इसकी कहानी के बारे में बताया कि ‘हेट स्टोरी-4’ की कहानी पिछली तीन फिल्मों की तरह नहीं है, बल्कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसकी कहानी बहुत अच्छी है। दरअसल, यह अपनी पूर्ववर्ती तीनों फिल्मों की तरह नफरत की कहानी नहीं है, बल्कि यह बदला लेने की कहानी है।

दूसरी ओर, निर्देशक विशाल पंड्या अपनी आने वाली फिल्म की सपफलता को लेकर काफी आश्वस्त दिखे। फिल्म के सुपरहिट हो रहे संगीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘आजकल ज्यादातर युवा फिल्मों में संगीत का फिल्मांकन देखने ही थियेटर आते हैं, इसी से पता चलता है कि किसी फिल्म की कामयाबी में उसके म्यूजिक का कितना बड़ा और अहम रोल होता है। जहां तक बात ‘हेट स्टोरी 4’ के संगीत का है, तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इसमें ठूंसा हुआ संगीत नहीं है, बल्कि इसका संगीत पूरी तरह से स्थितिजन्य एवं कहानी से जुड़ा हुआ है। जब आप फिल्म देखेंगे, तो पता चलेगा कि गाने फिल्म की कहानी एवं साजिशों की कड़ी को लेकर आगे बढ़ रहा है।’

टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर के तले बनी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में प्रमुख भूमिकाओं में उर्वशी रौतेला के अलावा करण वाही, विवान भटेना, इहाना ढिल्लों भी शामिल हैं। समीर अरोड़ा द्वारा लिखित ‘हेट स्टोरी 4’ 9 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Urvashi Rautela & director Vishal Pandya witnessed in Delhi for the promotions of upcoming thriller flick ‘Hate Story 4’ 

   The sensational actor of B’town, known for her glamorous moves Urvashi Rautela, along with director Vishal Pandya were witnessed in New Delhi for their upcoming erotic thriller film Hate Story 4. They were found interacting with media peeps in the press conference held in Hotel Le Meridien, at Ashoka Road. Both the mains of the film shared several experiences and revealed the uniqueness of their film.

   Well, on asking about being a part of female centric film, Urvashi Rautela stated, “I have always use to watch female centric films, and somewhere in my heart i was holding a wish to work for such films, and i feel its an amazing time in Bollywood industry that girls are getting equal opportunity as the male actors, so somehow i immediately got connected with my character in the movie. I had a great time while working for this film. My dream is finally fulfilled and i am thankful to director Vishal Pandya for making this dream come true.”

   On the other hand, director Vishal Pandya seemed confident about his upcoming film, about the music for the same, he told media, “of course nowadays mostly youngsters come to see music, and the music of our film is not created forcefully, its entirely situational, when you will watch the film, you will see the songs are taking the plot of the film ahead, there is no forcefully included item or romantic songs. The entire music is coming in the write time and its moving the story forward.” Where Urvashi added, “also Hate Story 4 franchise is known for its music only. No matter its old Hate Story or Hate Story 4 everybody is loving the music of our film.”

   Featured under the banner of T-Series Films, this movie is the fourth installment in the Hate Story (film series). It also features Karan Wahi, Vivan Bhatena, Ihana Dhillon in the prominent roles. Written by Sammeer Arora, Hate Story 4 is scheduled for a worldwide release on 9 March 2018.

Editor

Editor

Next Post
Bhojpuri Filam Damru

निर्माता प्रदीप शर्मा की पहली भोजपुरी फ़िल्म डमरू आई एम डी बी पर पिछले पांच हफ़्तों से टॉप पर है। 

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.