Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली के स्वरूप नगर में ताजपुर के कॉन्ट्रैक्ट प्राइमरी टीचर की गोली मारकर हत्या।

· by admin1
2 min read
Swarup Nagar Murder of A Teacher
Swarup Nagar Murder of A Teacher

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशो के हौंसले बुलंद। उत्तरपश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर में MCD के प्राइमरी स्कूल टीचर की स्कूल के बाहर गोलियां मारकर दिन दहाड़े हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया वारदात को अंजाम, गोली मारकर मोके से फरार हुए हमलावर, पुलिस मामला कर दर्ज कर जांच में जुटी। करीब दस राउंड हुई फायरिंग ।
रिपोर्ट –अवधेश कुमार / नसीम अहमद
लोकेशन :- स्वरूप नगर, दिल्ली
बत्तीस साल का दीपक कुमार स्वरूप नगर के निगर निगम स्कूल में कॉन्ट्रेक्ट टीचर था और आज दिन में अपनी इसी वेगन आर कार से स्कूल आया था । स्कूल स्वरूप नगर की गलयी नम्बर तीन के पास NDPL आफिस के नजदीक ही है । शाम करीब साढ़े चार बजे इनके पास कोई फोन आया जिसे सुनते हुए दीपक कुमार स्कूल के गेट से बाहर आये तभी अज्ञात हमलावरों ने दीपक कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया । ये गोलियों के खोल बता रहे है करीब दस गोलियां दीपक पर चलाई गई । स्कूल का स्टाफ गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आया तब तक वहां हमलावर नही थे वे फरार हो चुके थे । तुरन्त पुलिस को कॉल की पुलिस की गाड़ी दीपक कुमार को तुरन्त अस्पताल लेकर गई जहा डॉक्टर्स ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया ।

Video

https://www.youtube.com/watch?v=ajfZ1CQRj8g

सुरेश कुमार स्कूल प्रिंसिपल ने डबल ए न्यूज़ को बताया कि कोई फोन आया वो बाहर चले गए तभी बाहर से पटाखों की आवाजें आई । हमने पटाखे समझे तभी गोली लगने का शोर गए तो दीपक कुमार को गोलियां लगी थी तभी तुरन्त हमने पुलिस को कॉल की
अभी तक ऐसा कोई चश्मदीद सामने नही आया जिसने हमलावर देखें हो सिर्फ वहां से तेजी से एक रेड कलर की कार तेजी से जाते हुए देखी गई ये साफ नही कि वो कार राहगीर की थी या हमलावर उसी कार में थे। क्राइम सीन देखकर लग रहा है कि टीचर दीपक कुमार ने काफी बचने की कोशिश की वो अपनी खुद की वेगनआर कार की तरफ भी भागे पर दस से ज्यादा राउंड गोलियों से दीपक कुमार खुद को बचा नही पाएं । अब स्वरूप नगर थाना पुलिस जांच कर रही है दीपक कुमार के पास फोन किसका आया था और क्या वजह हो सकती है । दीपक कुमार पास के ही ताजपुर गांव का रहने वाला है । हत्या की वजह क्या है ये जांच का विषय है ।

Swarup Nagar Murder of A Teacher
Swarup Nagar Murder of A Teacher
Written by admin