Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

सनकी कातिल : शराबियों की करूँगा हत्या

· by admin0
Sawdhan Sharab Peene wale

सनकी कातिल ने दीवार पर लिखा एकवाल-ए-जुर्म और शराबिओं की दी मौत की चेतावनी

Sawdhan Sharab Peene wale
Sawdhan Sharab Peene wale

सनकी कातिल ने लिखी दीवार पर मौत की इबारत पीने वालों को दी शराब न पीने की चेतावनी। राजधानी दिल्ली से सटे नॉएडा में शराब और शराब ठेको के खिलाफ महिलाओं का विरोध और प्रदर्शन तो आम हो चला है। लेकिन शराब पीने वालों का हत्या करने वाले का मामला चौकाने वाला सामने आया है। सर्फाबाद गांव में 55 साल के युवक की हत्या के बाद कातिल ने दीवार पर लिख दी मौत की बजह पुलिस इस हत्या कांड के बाद उलझन में है, ये कातिल के गुनाह का जुर्म-ए-इकवाल है या गुमराह करने के लिए कातिल का दाव।
मैं विहार का रज़ी पागल हूँ जो मेरे मन में आता है… मैं वही करता हूँ। जो मेरी बात नहीं मानेगा,मैं उसकी हत्य भी कर सकता हूँ। कातिल ने दारू न पिने की भी हिदायत लिखी है। इतना ही नहीं सनकी कातिल ने मृतक की पीठ पर भी अपना नाम लिखा है। मामला नॉएडा के सेक्टर 71 सर्फाबाद में 55 साल के पवन कामती की सरिये से हत्या की गई है। जिस निर्माणधीन मकान में शव पड़ा था। उसकी दीवार पर कातिल ने ईंट की गिट्टी से पहचान बताते हुए एक सन्देश लिखा है।
मृतक पवन नॉएडा के सर्फाबाद गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। घर के लोगो का कहना है, कि वह घर के बाहर पड़े तख़्त पर ही सोया हुआ था। वह रात में बाहर ही सोया गया और सुबह पास के निर्माणधीन मकान में उसकी लाश मिली, और लाश के पास एक शराब की बोतल भी मिली। कातिल ने उसके गले में सरिया घोपकार बेरहमी से हत्या करदी थी। पुलिस अब इस पूरे मामले पर जाँच कर रही है। मौके से फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उसका अध्ययन कर कातिल तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।
दीवार पर लिखे सन्देश को पढ़ने के बाद पुलिस का मानना है, कि कातिल कोई सनकी हो सकता है। पुलिस इस हत्याकांड के बाद उलझन में पड़ गई है। कि कातिल ने गुनाह का जुर्म इकबाल किया है। या गुमराह करने के लिए कातिल ने दाव खेला है।

Written by admin