Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

चैक की क्लोनिंग कर फ्राड करने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार 

· by admin3
2 min read
Bank Cheque Cheater
Bank Cheque Cheater

चैक की क्लोनिंग कर फ्राड करने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट : आशुतोष कुमार

Bank Cheque Cheater
Bank Cheque Cheater Arrest

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में अन्तर्राज्यीय बैंकिंग फ्राड गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। मिली  जानकारी के अनुसार इस गिरोह के लोग चेक का क्लोन बनाके लोगो के खाते से पैसे को किश  और खाते में ट्रांसफर कर लेते थे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश, आदर्श , शोएब , संजय और बृजेश के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में  दिख रहे ये पांचो ऐसे ठग है जो चेक का क्लोन बनाके लोगो के खाते से लाखों पैसे ट्रांसफर कर लेते थे , ऐसे ही एक मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ की टीम ने साउथ ईस्ट दिल्ली के एडीशनल डीसीपी एम हर्षवर्धन से सम्पर्क किया तो जानकारी मिली कि दादा दादी कम्पनी के  खाते से लगभग तीन लाख रुपए इलाहाबाद के किसी बृजेश के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं, जबकि जिस नम्बर के चेक रकम ट्रांसफर हुई वह चेक दादा दादी कम्पनी में सुरक्षित रखा हुआ है। जांच कर रही टीम को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से जरिए पता चला कि इस गैंग के कुछ सदस्य दिल्ली, मुम्बई एवं इलाहाबाद में सक्रिय हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस व एसटीएफ टीम ने सर्विलास की मदद से आकाश और आदर्श दुबे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर शोएब , संजय यादव एवं बृजेश को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। बृजेश के एसबीआई खाते में दादा दादी कम्पनी की धनराशि धोखाधड़ी कर स्थानान्तरित की गई थी। फिलहाल पांचो आरोपी दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में है

इनके गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उमीद है की बैंकिंग फ्रॉड के कई मामले सुलझने के आसार है,इन लोगो से पुलिस पता लगाने में जुटी है की इन्होंने कहाँ कहाँ और किस किस के खाते से कितना फ्रॉड किया है,इनके पास से पुलिस ने कई चीजें बरामद की है जिसके मदद से ये लोग फ्रॉड को अंजाम देते थे।

Written by admin