Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना एरिया के मुकुंदपुर इलाके में 7 साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत।

· by admin0
2 min read
Santosh /7/ mukundpur delhi
Santosh /7/ mukundpur delhi

AA NEWS

NEW DELHI

कार बैक करते हुए गाड़ी के नीचे आया बच्चा ।

जनता विहार ए ब्लॉक की गली नम्बर 4 में पड़ोस का ही एक शख्स जसपाल अपने काम पर जाते वक्त अपनी SUV गाड़ी को बैक कर रहा था और पीछे से बच्चे को कुचल दिया। सात साल का संतोष अपने घर के आगे खेल रहा था।

Santosh /7/ mukundpur delhi
Santosh /7/ mukundpur delhi

संतोष के पिता रिक्शा चलाते हैं वे अपनी रिक्शा को लेकर काम पर गए थे तभी उनके पास फोन आया कि संतोष को कार ने कुचल दिया है जल्दी घर पहुंचे।

 

जब पिता भागकर घर आया तब तक संतोष को अस्पताल भेज दिया गया था। दरअसल पड़ोस के जसपाल ने अपनी कार को बैक किया तो संतोष को पिछले पहिए से कुचल दिया । गाड़ी बैक करते हुए पीछे ध्यान नहीं दिया जिस कारण बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया उसे तुरंत गाड़ी में अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उस एसयूवी कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन छोटी सी लापरवाही ने बच्चे की जिंदगी छीन ली क्योंकि बच्चे तो बच्चे हैं वे खुद गाड़ी से दूर नहीं हो सकते ड्राइवर को ही ध्यान देना होता है इस छोटी सी लापरवाही नहीं बच्चे की जिंदगी छीन ली

Written by admin