Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली में AK-47 सीरिज़ की कन्ट्री मेड पिस्टल बरामद दूसरी खबर दिल्ली में बंधक बनाकर लाखो की लूट

· by admin1
3 min read
Sabir @ Popa Arrest and Weapon Recover
Sabir @ Popa Arrest and Weapon Recover

दिल्ली में AK-47 सीरिज़ की कन्ट्री मेड पिस्टल बरामद

दूसरी खबर पहली खबर के नीचे पढ़े –  दिल्ली में बंधक बनाकर लाखो की लूट

दिल्ली में फिर पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

गेंगवार में इस्तमाल होने थे ये हथियार

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में पिछले दिनों लगातार बढती गेंगवार,हत्याए,लूटपाट और कई अपराधिक मामलो को देखते हुए पुलिस की चलाई गयी खास मुहीम के चलते हथियारों के बड़े जखीरे के साथ साबिर उर्फ़ पोपा नाम के शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में लगातार हो रही गेर कानूनी हथियारओं की सप्लाई और इनके इस्तमाल से बढती गेंगवार हत्याए और लूटपाट जैसे बढ़ते मामलो को देखते हुए जिला उत्तर पूर्वी सीलमपुर पुलिस ने स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मिलकर एक खास मुहीम चलाई जिसके चलते पुलिस ने छेनु गेंग के एक शातिर बदमाश को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ अपनी गिरफ्त में लिया है…..जिसकी पहचान साबिर उर्फ़ पोपा के रूप में हुई है जो की सीलमपुर थाना का बी सी है ….पुलिस ने इसके पास से (AK-47 सीरिज़ की कन्ट्री मेड पिस्टल) के साथ साथ 2 और कन्ट्री मेड पिस्टल 2 देशी कट्टे दो बटनदार चाकू,7 बड़े चाकू और 411 जिन्दा कारतूस उस वक़्त बरामद किये जब वो अपने घर से इन हथियारों को दो बैगो में रखकर किसी सुरक्षित जगह ले जाना चाहता था…

Sabir @ Popa Arrest and Weapon Recover
Sabir @ Popa Arrest and Weapon Recover

देवेन्द्र आर्या डी.सी.पी नार्थ ईस्ट के अनुसार इस बदमाश पर पहले से ही अलग अलग थानों में आर्म्स एक्ट के मुक़दमे दर्ज है और इसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी….इसके पकडे जाने से इलाके में होने वाले बड़े अपराधो में काफी कमी आएगी…..और पुलिस के लिए भी यह बड़ी कामयाबी है

दिल्ली में बंधक बनाकर लाखो की लूट
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में देर रात दादी पोते को बंधक बनाकर तकरीबन 7 लाख की लूट को अंजाम दिया गया ये पूरा परिवार गांधी नगर इलाके में रहता और इनके साथ तकरीबन 50 ओर लोग किराए पर रहते है हैरानी की बात ये है कि इन सब के बबावजूद चार अज्ञात बदमाश दूसरी मंजिल पर एक कमरे में जहां साहिल अपनी दादी के साथ सोया हुआ था वह रोशन दान के सहारे एक बदमाश अंदर दाखिल हुआ और अंदर कुंडी खोल कर जिसके बाद चारो बदमाश ने पहले तो साहिल को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया ओर उसके बाद दादी को भी बंधक बनाया . दादी ने जब उनका विरोध किया तो उसके पोते को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद घर मे लूटपाट की ओर घर मे से लगभग 2 लाख नगद व लगभग 5 लाख के गहने लेकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी की फुटज खंगाल कर बदमाशो को खोज रही है।

Written by admin