Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

दिल्ली : प्रेमी-प्रेमिका घूम रहे थे प्रेमी को केमिकल डालकर जलाया

· by admin0
premi premika par hamla

दिल्ली के बवाना थाना एरिया में एक छात्र संदिग्ध हालत में जला . छात्र का आरोप वो लडकी मित्र के साथ घूम रहा था और बाइक सवार युवको ने पहले छेड़खानी की बाद उसके उपर बाइक सवार युवको ने तेल डालकर जलाया. बाईस साल का ये चार्टेड अकाउंटेंट का छात्र करीब पचास फीसदी से ज्यादा जल गया है और गम्भीर हालत में LNJP अस्पताल में भर्ती है . पर आसपास के चश्मदीदो की माने तो लडका लडकी में कुछ झगड़ा भी था और लडका किसी केमिकल से जला लग रहा था और उनके पास आया था. बवाना थाना पुलिस जांच में जुटी है.

Video

https://www.youtube.com/watch?v=yu3dlvgwaLw

Video

कंझावला – बवाना रोड पर यहा गऊशाला के पास बाईस साल के दीलिप कुमार पर हमला हुआ है. दिलीप कुमार की माने तो वो अपनी एक जानकार लडकी जो बारहवी की छात्रा है उसके साथ यहा नागलोई से घुमने के लिए आया था. दोनों में कुछ समय से मित्रता है। वे दोनों गुरुवार शाम को घूमते हुए बवाना इलाके में स्थित सुल्तानपुर डबास आए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने सुमन को देखकर सीटी बजानी शुरू कर दी। एक युवक ने उसका दुपट्टा ही खींच दिया तो दिलीप ने इसका विरोध किया। शिकायत के अनुसार विरोध करने पर बाइक सवार लड़कों ने उसे देख लेने की धमकी दी और चले गए। इसके बाद दिलीप और सुमन पास स्थित गउशाला के पास पहुंचे थे। तभी तीनों लड़के बाइक से दोबारा आए और उन्होंने युवक को गालियां देनी शुरू की। इसके बाद बाइक पर बैठे एक युवक ने सुमन को पकड़ा और दूसरे ने डिब्बे में रखा पेट्रोल दिलीप के उपर उड़ेल दिया। फिर उन्होंने जलती हुई दियासलाई दिलीप के ऊपर फेंक दी और उसे जलता हुआ देखकर वे फरार हो गए। पर आसपास के लोगो की माने तो लडके पर उन्हें केमिकल से जलने की आशंका है . साथ ही चश्मदीदो ने दुसरे बाइक सवार लडको को नही देखा न ही आसपास की CCTV कैमरों में उस वक्त दुसरे लडके गुजरते हुए पुलिस को अभी तक नही मिले है.

बवाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस को आशंका ये भी है कि ये सुसाईट की कोशिश भी हो सकती है. आसपास के चश्मदीद ऑफ रिकॉर्ड ये भी बता रहे है कि उन्होंने लडका लडकी का झगड़ा भी देखा था. फिलहाल घायल दिलीप LNJP अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है.

Written by admin