Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

नरेला में 55 साल के अधेड़ को जब 13 साल की लड़की के साथ शादी से मना किया तो अधेड़ ने लड़की के रिश्तेदार की कर दी हत्या।

· by admin1
2 min read
Nrela murder
Nrela murder

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

दिल्ली के नरेला में 55 साल के अधेड़ को जब 13 साल की लड़की के साथ शादी से मना किया तो अधेड़ ने लड़की के रिश्तेदार की कर दी हत्या। हत्या का आरोपी फरार ।

 

Nrela murder
Nrela murder

 

 

 

नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल 55 साल का अर्जुन कंस्ट्रक्शन का काम करता है और उसके साथ ही रामबाबू भी कंस्ट्रक्शन का काम करता था ।

 

Video Byte

 

 

 

अर्जुन ने रामबाबू से रामबाबू की रिश्तेदारी में एक 13 साल की लड़की से अपनी शादी करवाने की बात रखने को कहा तो रामबाबू ने अर्जुन को कहा कि उसे 13 साल की लड़की के साथ इस उम्र में शादी की बात करते हुए भी शर्म आनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

रामबाबू द्वारा मना करने पर अर्जुन का खून इतना खोला की बीती रात उसने कंस्ट्रक्शन में प्रयोग किए जाने वाले औंजार से पीट-पीटकर रामबाबू की हत्या कर दी और यह 55 साल का अर्जुन फरार हो गया । आरोपी अर्जुन ने रात में लड़की के पिता से को भी फोन किया था पर लड़की के पिता ने सुबह बात करने की बात कह कर उसका फोन काट दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नरेला थाना पुलिस ने रामबाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अर्जुन फरार है। अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने इस वारदात को अकेले अंजाम दिया है या कोई उसके साथ और भी मौजूद था। फिलहाल नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin