Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

नरेला में तीन व्यापारियों को गोली मारी लूट दो की मौत

· by admin0
Narela Firing Spot

दिल्ली के नरेला में फिर चली गोली टीन व्यापारियों को गोली मारकर लूट . दो व्यापारियों की मौत एक को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से निजी अस्पताल की लिए रेफर किया है. तीनो व्यापारी पैसे लेकर बैंक से निकले थे तीनो व्यापारी इको वैन में सवार थे तभी तीन लूटेरो ने व्यारियो पर अंधाधुंध गोलिया चला दी जिसमे दो व्यापारियों की मौत हो गई और तीसरे व्यापारी की हालत गम्भीर बनी हुई है. करीब उनतालीस साल के व्यापारी हरीश को छाती और सिर में गोलिया लगी थी और मौके पर मौत हो गई. दुसरे व्यापारी पंकज को भी चार से पांच गोलिया लगी थी जो अस्पताल में ले जाते वक्त इनकी मौत हो गई. तीसरे व्यापारी अमित के हाथ और छाती में गोली लगी है अमित नेहरु इन्कलेव अलीपुर का रहने वाला है और बाकी दोनों व्यापारी नरेला के नई बस्ती के रहने वाले है. इसके बाद पूरे नरेला में व्यापारी दहशत और गुस्से में है इसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने पूरे नरेला में जाम लगा दिया है. चारो तरफ से नरेला के बाज़ार और रोड जाम को गये है अंदर के लोग बाहर नही आ पा रहे है और बाहर के लोग अंदर नरेला में नही जा पा रहे है. गोली के तुरंत बाद नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंदर अस्पताल ला गया था जहा डॉक्टर्स ने दो को डेड घोषित किया और तीसरे गम्भीर रूप से घायल अमित को परिजन निजी अस्पताल के लिए रेफर करवाकर ले गये. घायल अमित को भी कई गोलिया लगी थी.
फिलहाल तक हत्यारे लूटेरो का सुराग नही लग पाया है रोहिणी जिला की नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी है. नरेला में इससे पहले भी गोली और लूटपाट की घटनाए दिल्ली के दुसरे इलाको की तुलना में ज्यादा हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर आये है और मामले की जांच जारी है . दिल्ली पुलिस अब आसपास एरिया के CCTV की भी सर्चिंग कर रही है

Narela Firing Spot
Narela Firing Spot
Written by admin