Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

नरेला फिर एक युवक को गोली मारी

· by admin1
Narela Shoot Spot Pana Udhyan

दिल्ली में रोहिणी जिले के नरेला में फिर चली गोली । आपसी रंजिस में मारी गोली युवक की हालत गम्भीर । हमलावर फरार । घर के आगे दिया वारदात को अंजाम । शाम करीब साढ़े आठ बजे की घटना । सुबह भी नरेला में लूट के इरादे से तीन वयापरियो को भी मारी थी गोली जिनमे दो की हुई थी मौत और तीसरे व्यापारी की हालत है गम्भीर । शाम के वक्त फिर हुई ये दूसरी वारदात ।

Narela Shoot Spot Pana Udhyan
Narela Shoot Spot Pana Udhyan

— दिल्ली में क्राइम कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है । सोमवार सुबह दिल्ली के नरेला में तीन व्यापारियों को गोली मारकर लूटेरो ने वारदात को अंजाम दिया था जिसमे दो व्यापारियों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि तीसरा व्यापारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ये घटना हुए 12 घण्टे भी नही बीते थे कि नरेला में दूसरी घटना हो गई जिसमें अट्ठाइस साल का अजय गुलिया घर से किसी काम के लिए साढ़े आठ बजे स्कूटी से निकला ही था कि घर के आगे ही घात लगाकर बैठे हमलावरो ने कई राउंड फायरिंग अजय गुलिया पर की । अजय गुलिया को घायल हालत में तुरन्त सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल लाया गया जहा हालत गम्भीर देखते हुए शालीमार बाग max हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया ।

पुलिस के अनुसार अजय गुलिया भी क्रिमिनल परिवृत्ति का है और लूटपाट के केस में जेल में बंद था और दस दिन पहले ही पैरोल पर बाहर आया था । अजय गुलिया की पास के गांव के ही राजेश सनौठ से दुश्मनी थी और राजेश सनौठ ने वारदात को अंजाम दिया । फिलहाल पुलिस राजेश सनौठ की तलाश में जुटी है पर नरेला में एक दिन में चार लोगों को गोली मारने की घटना से पूरा इलाका दहशत में है ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

Written by admin