Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली सिनेमा हॉल के लेडी गार्ड का घर में मर्डर महिला की नग्न हालत में मिली डेड बॉडी

· by admin0
2 min read

दिल्ली सिनेमा हॉल के लेडी गार्ड का घर में मर्डर
महिला की नग्न हालत में मिली डेड बॉडी, रेप की आशंका
महिला का पति रक्षा बंधन पर गया था एक दिन के लिए बाहर

लोकेशन–इंद्रपुरी
AA News
वेस्ट दिल्ली में अपराधियों के हौसले आजकल बुलंद हैं, तीन दिन पहले मोती नगर में दिनदहाड़े 32 लाख की लूट हुई और अब रक्षा बंधन के दिन एक महिला की लाश उसके घर से मिली। जानकारी के अनुसार लाश नग्न हालत में कमरे में जमीन पर पड़ी थी. महिला का पति राखी पर रायबरेली गया था, फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.
इंद्रपुरी के बुध नगर इलाके के एक मकान की दूसरी मंजिल पर पति पत्नी रहते थे, पति एक कंपनी के कार्यरत था जबकि महिला सीपी के एक सिनेमाहॉल में गार्ड की नौकरी करती थी. महिला का पति आज के दिन नौ बजे के करीब अगले दिन आने की बात कह चला गया. जब शाम की ड्यूटी पर महिला नहीं पहुँची एक व्यक्ति उसके घर आया. जब उसने दरवाजा खोला तो कमरा अंदर से खुला था और महिला की बॉडी नग्न हालत में जमीन पर पड़ी थी. और चोट के भी निशान थे उसने फ़ौरन पुलिस को जानकारी दी साथ ही मकान मालिक को भी जानकारी दी
स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं, क्योंकि ये कॉलोनी बहुत ही भीड़भड़वाली है ऐसे में अपनी सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित दिखे। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी और क्राईमटीम ने छानबीन की लेकिन इस घटना में पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठता है क्योंकि काफी देर बाद तक लाश को ले जाने के लिए ना तो कपडे मिल रहे थे और ना ही एम्बुलेंस आयी ऐसे में थक हारकर एक टेम्पो में बॉडी को ले जाया गया –
अब पोस्टमार्टम के बाद ही साफ़ हो पायेगा की महिला की हत्या कैसे हुई और क्या कोई गलत हरकत तो नहीं हुई ।

Written by admin