Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान युवक को अपराधियों ने मारा चाकू,मौत।

· by admin7
Bihar sitamani murder

AA NEWS

BIHAR/SITAMANI

REPORT – SUDHIR KUMAR

सीतामढ़ी शहर में गुरुवार की देर रात एक युवक से लूटपाट कर उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग जीप ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

 

Bihar sitamani murder
Bihar sitamani murder

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में रहकर पढ़ाई करने वाला एक छात्र सीतामढ़ी शहर के स्थित दीपक स्टोर गली स्थित अपने ननिहाल में आया था। युवक की पहचान रोशन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है जो शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

 

 

 

https://youtu.be/a7NyY9Bw8LQ

 

 

 

 

परिजनों ने बताया कि पटना से वह गुरुवार की रात सीतामढ़ी पहुंचा था और खाना खाकर पास के दूसरे घर में सोने जा रहा था जहां रास्ते में ही यह घटना हुई।परिजनों के मुताबिक लूटपाट में मृतक रोशन कुमार से दो मोबाइल व फोन जेब में रखा रुपया छीन लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

जबकि लैपटॉप छोड़ दिया।वहीं, इस मामले पर सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने फ़ोन पर बताया कि नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Written by admin