• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, May 4, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली के एक गांव के पास खुले में जलाया जाता है केमिकल

खाली डर्मो से उतारा जाता है तारकोल

by Editor
February 1, 2023
in News
0
Siraspur Village (Badli Delhi)

Siraspur Village (Badli Delhi)

0
SHARES
127
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Sirspur Village Delhi
तारकोल की वेस्टेज आसपास की खाली जमीन में भरी

जहां कुत्ते, गाय आदि आवारा जीव जंतु इस तारकोल में धँसते हैं

आसपास के पेड़-पौधों का रंग भी हुआ काला

रात के अंधेरे में लगाई जाती है यहां पर आग

दिल्ली के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सर्दी में जलाई गई हाथ तापने की आग तो दिखाई देती है लेकिन इतना बड़ा काला धुंआ दिखाई नहीं देता

..

हो सकता है रात के अंधेरे में अधिकारियों को दिखाई नहीं दे लेकिन आसपास के गांव के लोग जब इस मामले की लिखित में शिकायत दे चुके हैं फिर भी उन्हें दिखाई नहीं दे रहा। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली सरकार के अधिकारी जानबूझकर आंख बंद किए हैं। रीयल टाइम पॉल्यूशन मापने के लिए भले ही आप कितने ही यंत्र अरविंद केजरीवाल जी तैयार करें लेकिन इस तरह के कामों से आंख बंद नहीं करनी होगी। पूरी दिल्ली में हाथ तापने के चूल्हे इतना प्रदूषण नहीं करते जिससे ज्यादा अवैध रूप से जलाये जा रहे ये तारकोल के ड्रम कर देते हैं। पॉल्यूशन विभाग दिल्ली सरकार का है, SDM दिल्ली सरकार के अधीन है, दिल्ली में केन्द्र सरकार भी बैठी है, अब बजट सत्र में सभी सांसद भी दिल्ली में होंगे बावजूद उसके क्यों नहीं कार्रवाई हो रही।

मुख्यमंत्री साहब, LG साहब आप सभी ध्यान दीजिए, हमारी आपकी सबकी जिंदगी का सवाल है। इसपर सख्त कानून बने है, नए क़ानून नही बनाने, कोई फाइल पास नही करनी सिर्फ पहले के बने क़ानूनो का पालन करवाना है।

यहां तारकोल रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जलता है। आवारा जीव जंतु इस तारकोल के शिकार हो रहे है। जिस गोदाम में यह अवैध काम किया जाता है उसके ही पास में खाली मैदान में तारकोल भर जाता है जिसमें अक्सर जीव-जंतु धंस जाते हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि कई जीव जंतुओं की इस कोल में धंसने से मौत भी हो चुकी है जो बाहर नहीं निकल पाए। इस बार दोबारा से एक गाय इस तारकोल में फंस गई जिसे निकालने में रेस्क्यू टीम को करीब 5 घंटे लगे। गाय की हालत अभी भी खराब है क्योंकि गाय के पूरे शरीर पर तारकोल चिपक गया है। उस तारकोल को अब गर्म करके उतारा नहीं जा सकता क्योंकि गाय का शरीर जल जाएगा, अब इस तारकोल को पेट्रोल आदि के द्वारा बिल्कुल धीरे-धीरे उतारा जा रहा है और गाय की हालत गंभीर हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हम बात कर रहे हैं बादली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिरसपुर गांव की। सिरसपुर गांव से एक रास्ता हाईवे पर गुरुद्वारे की तरफ आता है इसी गुरुद्वारा रोड पर DDA की खाली लैंड के पास में यह अवैध काम चलता है। यहां पर तारकोल के इन खाली डर्मो को साफ किया जाता है और उस तारकोल की वेस्टेज आसपास में फैली रहती है जिसमें कई जगह गड्ढों में पानी भरा हुआ है। जीव जंतु वहां पहुंचते हैं तो उसमें धंस जाते हैं। पास में ही स्कूल बना हुआ है जहां पर हजारों बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। वहां पर पेड़ पौधों के पत्ते भी उस तारकोल के काले धुंए की वजह से बिल्कुल काले हो गए हैं लेकिन सरकार को दिखाई नहीं दे रहा।
3 दिन पहले की है जब मन्नू गऊ सेवक को एक सूचना मिली की उसी तारकोल में एक गाय और धंस गई। मन्नू को सेवक वहां पर गाय को निकालने के लिए पहुंचे तो उन्हें निकालने में करीब 5 घंटे लगे और गाय को वहां से निकाल तो लिया गया लेकिन गाय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मनु गऊ सेवक उसे अपनी गौशाला में ले आए।

दरअसल मनु घायल चोटिल जीव जंतुओं की सेवा अपनी गौशाला में करते हैं आवारा कुत्ते, नील गाय, गऊ वंश, कोई भी पक्षी आदि हो उसे मन्नू गऊ सेवक अपने गऊशाला में लाते हैं और उसका इलाज करते हैं। अब इस गाय का इलाज यहां पर चल रहा है, गाय दम तोड़ रही है लेकिन सरकारी तंत्र सोया हुआ है।

..

पूरे भारत में कहीं भी नेचुरल लॉन ग्रास लगवाने के लिए PNP इंटरप्राइजेज इंडिया से संपर्क करें। सलेक्शन नंबर 1, बरमूडा, नीलगिरी, मैक्सिकन, कोरियन आदि कई तरह की सुंदर प्राकृतिक घास फार्म में तैयार की जाती है। आप अपने पार्क, घर के प्रांगण, सड़कों के किनारे, वाटिका आदि में हरी-भरी प्राकृतिक घास लगवाकर पर्यावरण को भी बचाएंगे और स्वास्थ्य का लाभ भी पाएंगे। किसी भी इंक्वायरी के लिए सम्पर्क करें–
9871123095, 8700068238, 9871175623

..

Lawn grass, Natural Grass, Carpet grass,
#Lawn_Grass, #Carpet_Grass, #Natural_grass, #Barmuda_grass, #selection_No1_grass, #grass_dealer, #Nilgiri_grass, lawn grass, barmuda grass, selection no1 grass, delhi grass, delhi grass, prakritik ghas, nursery grass, delhi ncr me ghas, ghas ki kheti, park ki ghas, park grass,
Barmuda Grass, Selection No1 grass, Nilgiri Grass, Mexican Grass, Korean Grass, carpet grass,

Tags: #Barmuda_grass#Carpet_Grass#grass_dealer#Lawn_Grass#Natural_grass#Nilgiri_grass#selection_No1_grassaa newsbarmuda grassCarpet grassdelhi grassdelhi ncr me ghasghas ki khetiKorean Grasslawn grassMexican grassNatural GrassNilgiri Grassnursery grasspark grasspark ki ghasprakritik ghasselection no1 grassSiraspur Village (Badli Delhi)
Editor

Editor

Next Post
Wazirabad flyover Delhi

नॉर्थ दिल्ली में ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो के उड़े परखच्चे, दो लोग घायल

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.