• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, April 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, अय्याश पति की अय्याशी से हो चुकी थी तंग

by Editor
May 25, 2022
in News
0
Ranhaula Delhi

Ranhaula Delhi

0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, अय्याश पति की अय्याशी से हो चुकी थी तंग
जब बहन पर भी रखने लगा बुरी नजर, तो दे दी सुपारी

AA News
Outer Delhi District

रणहौला थाने की पुलिस ने कथित लूट के दौरान हुई हत्या के मामले का ऐसा खुलासा किया की मृतक शख्स की पत्नी चंद्रकला ही सलाखों के पीछे पहुंच गई। हत्या में उसका साथ देने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे चंद्रकला ने 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। गिरफ्तार हत्यारे की पहचान जुम्मन उर्फ जुम्मा के रूप में हुई है। यह दोनों विकास नगर के रहने वाले हैं। इस हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Ranhaula Delhi
Ranhaula Delhi

डीसीपी समीर शर्मा के अनुसार 18 मई को पीसीआर कॉल से रणहौला थाने की पुलिस को सूचना मिली थी। चोरों द्वारा चोरी के दौरान एक शख्स की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को कॉलर ने बताया कि वो अपने घर के बाहर आवाजें सुनकर निकला तो देखा कि सामने वाले घर के बाहर लोग खड़े थे, एक डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी।
पुलिस टीम क्राइम सीन पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि 50 वर्षीय वीर बहादुर वर्मा की बॉडी खून से सनी बेड पर पड़ी हुई है।

क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराया गया और फिर बॉडी को डीडीयू हॉस्पिटल भेज दिया गया। डीसीपी खुद मामले की देखरेख कर रहे थे। एसएचओ रणहौला के नेतृत्व में एसआई अमित राठी, मनीष, नरेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल अजीत, कॉन्स्टेबल सुरेश, अशोक और विवेक की टीम ने छानबीन शुरू की।

स्थानीय लोगों से मृतक के स्वभाव और व्यवहार के बारे में पता का किया। जिसमें उन्हें मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने की बात पता चली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो वह लगातार बयान बदल रही थी। उसने बताया कि कुछ लूटेरे उसके घर मे घुसे और ज्यूलरी-कैश लूटकर उसके पति पर हमला कर दिया। पुलिस टीम को उस पर कुछ शक हुआ।

सुराग की तलाश में पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फूटेजों को खंगालने लगी। आखिरकार कई घंटों की फूटेजों को देखने के बाद एक काम की फुटेज पुलिस को मिली जिसमे उन्हें एक हिस्ट्रीशीटर जुम्मन उर्फ जुम्मा संदिग्ध अवस्था मे मृतक के घर के पास घूमता नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने फिर से मृतक की पत्नी से पूछताछ की लेकिन वो लूटेरों और चोरों की कहानियां बताते रही।

जब पुलिस ने चंद्रकला की कॉल डिटेल रिकार्ड्स निकाली। जिसमे उन्हें उसके जुम्मन से कांटेक्ट में रहने का पता चला। आगे की जांच में स्थानीय लोगों से ये भी पता चला कि मृतक बहादुर वर्मा की दो पत्नियां थी, जिस वजह से दोनो के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी चंद्रकला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, और उसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड का हवाला दिया। तब जाकर उसने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए जुम्मन से हत्या करवाने की बात बताई।

उसने बताया कि वो अपने पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध से भी परेशान थी। लगभग 13-14 साल पहले वो मृतक के कपड़े की शॉप में काम करती थी। उस दौरान वो अक्सर उसका शोषण करता था। लेकिन वो कुछ कर नहीं पाती थी, क्योंकि वो कुछ बोलती तो उसकी जॉब चली जाती। उसके शादी-शुदा होते हुए भी बाद में उसकी मृतक बहादुर वर्मा से शादी हो गयी, उससे दो बच्चे भी हुए।

लेकिन बहादुर वर्मा की अय्याशी की नीयत नहीं गयी। उसे पता चला कि उसका दो-तीन अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसी दौरान बिहार से जब चंद्रकला की बहन उसके घर आई, तो उसपर भी बहादुर बुरी नजर रख रहा था। इन सबसे परेशान जब वो घर के नीचे दुकान में बैठी थी तो उसने दुकान में काम करने वाली नरगिस नाम की महिला से इसकी चर्चा की। जिसने अपने भाई जुम्मन से उसका संपर्क करवाया। फिर उसने जुम्मन से डेढ़ लाख रुपये में अपने पति की हत्या की डील फाइनल की।

वारदात की रात मृतक के सो जाने के बाद उसके घर का दरवाजा खोला और जुम्मन को घर के अंदर बुलाया। जहां उसने मृतक के सर पर हथौडे से दो बार हमला कर उसकी जान ले ली। लूट की कहानी बनाने 50 हजार रुपये और ज्यूलरी देकर उसे चलता कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जुम्मन ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए तीस हजारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पुछताछ में जुम्मन ने पैसों की लालच में हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, मोबाइल और खून के धब्बों वाले 50 हजार कैश बरामद कर लिया है।

Editor

Editor

Next Post
Atal National Award

लेखक डॉ. प्रदीप कुमार यादव को अटल राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.