Skip to content
News

दिल्ली में भी चला बुलडोजर, दो दिन से चल रहा है दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर। सोमवार से बुलडोजर की बढ़ेगी स्पीड

· by admin0
Kadipur Ward Delhi

AA News
North Delhi

दिल्ली में भी चला बुलडोजर

2 दिन से चल रहा है दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर

दिल्ली में बुलडोजर गरीबों के घरों पर नहीं बल्कि गरीबों को ठगने वाले भू माफियाओं की अवैध कालोनियों पर चल रहा है

बुराड़ी विधानसभा के वार्ड नंबर 6 कादीपुर में चल रहा है बुलडोजर

भू माफियाओं में बुलडोजर की दहशत

यह बुलडोजर गरीबों के मकान पर नहीं बल्कि हरी फसलें काटकर उस पर कॉलोनी बसा रहे भू माफियाओं पर चल रहा है

कादीपुर के कुशक नंबर 2 और कादी विहार कॉलोनी के बीच में धड़ल्ले से बसाई जा रही है बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां

प्लॉटिंग करके फसाया जा रहा है गरीब लोगों को जाल में

ये गरीब मकान बनाएंगे उसके बाद भी हो सकता है डेमोलेशन

गरीबों के मकान बनाने से पहले ही पहुंचा नगर निगम का दस्ता

Video link
https://youtu.be/a2LTTXQi-QA
..
यह देखिए प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय ही ढहा दिया, एक नही बल्कि 2 कार्यालय गिराए गए क्योंकि यह पूरा निर्माण हो रहा है अवैध
अवैध कॉलोनी के पास इसी तरह के कुछ ऑफिस बनाकर बीच-बीच में कमरे खड़े कर दिए जाते हैं। उन कमरों को भी निगम ने ढहा दिया।
दो दिन से चल रही है निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अवैध कालोनियों को हटाने का काम जारी है। कुशक नंबर 2 के पूर्व दिशा में और पश्चिमी दिशा में बड़ी संख्या में इस तरह की कालोनियां बसाने का काम जोरों पर है। कादी विहार डी ब्लॉक में इसी तरह की कालोनियां बसाई जा रही है जिनका डेमोलेशन किया गया। साथ ही कुशक नंबर 2 से गड्ढा कॉलोनी के रोड पर तंदूर गोदाम के पास में भी अवैध कॉलोनी बसाने का काम शुरू किया गया जहां पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर।

बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई वार्ड नंबर 6 में लगातार जारी है और अनुमान है कि अगले दो दिनों में इसी तरह से डेमोलेशन की कार्रवाई धड़ल्ले से होगी।

इस तरह की अवैध प्लाटिंग में मकान लेने से पहले गरीबों को भी सोचना होगा वरना ये भू माफियाओं ने अपने जाल में फंसा कर उनकी जमा पूंजी यहां लगवा देंगे और बाद में फिर होगा डेमोलेशन।

कुशक नंबर 2 गांव के बीच में भी कई एकड़ में बसाई जा रही है अवैध कॉलोनी।

इस कॉलोनी के पास से नगर निगम का दस्ता दो बार गुजरा लेकिन डेमोलेशन नहीं किया।

अभी दिल्ली सरकार के एसडीएम द्वारा कार्रवाई करना बाकी है। यहां पर अलीपुर सब डिवीजन का यह क्षेत्र है और इंतजार रहेगा कि अलीपुर एसडीएम कब कुशक नंबर 2 में और कादी विहार डी ब्लॉक में युद्ध स्तर पर काटी जा रही है इस तरह की कालोनियों पर कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली में भी चला बुलडोजर, दो दिन से चल रहा है दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर। सोमवार से बुलडोजर की बढ़ेगी स्पीड। दिल्ली में बुलडोजर गरीबों के घरों पर नहीं बल्कि गरीबों को ठगने वाले भू माफियाओं की अवैध कालोनियों पर चल रहा है। कुशक No.2, कादीविहार D ब्लॉक, जगदम्बा कॉलोनी, भट्ठा रोड़, 11 कीले अमृत विहार, कादीपुर-नगली में सबसे ज्यादा बसाई जा रही है अवैध कॉलोनी। DM कार्यालय में भी पहुंची लिखित शिकायत।

https://youtu.be/JffwOLbUKD0

……

…..
https://youtu.be/64SsiLhNYxY

….

Kadipur Ward Delhi
Kadipur Ward Delhi

Facebook news link
https://fb.watch/cneaVxUW-Q/

Written by admin