Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
News

बीती रात प्रेमनगर और मंगोलपुरी में 2 अलग अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी तीन लोगों को लगे चाकू, दो की मौत

· by admin2
1 min read
Sanjay Gandhi Hospital Mangolpuri
Sanjay Gandhi Hospital Mangolpuri

AA News
Delhi

Sanjay Gandhi Hospital Mangolpuri
Sanjay Gandhi Hospital Mangolpuri

बीती रात राजधानी दिल्ली में 2 अलग अलग घटनाओं में 3 लोगो को चाकू मारे गए जिसमे 2 लोगो की चाकू लगने से मौत हो गई जबकि 1 हालत गंभीर है और उपचार जारी है ।

पहली घटना दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है जहां घर से दोस्त के जन्मदिन के जश्न में जाने की बात कह कर गए वीरेंद्र और किशन सिंह नाम के युवकों को जन्मदिन की पार्टी के दौरान झगड़े में चाकू मारे गए दोनों घायलों को मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार जारी है,

वही दूसरी घटना दिल्ली के मंगोल पूरी की है जहां सैफ नाम के लड़के को भी चाकू मारे गए। घटनास्थल पर ही सैफ की मौत हो गई जिसके बाद मंगलपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। आज दिन में इनका पोस्टमार्टम होगा।

Written by admin