Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

दिल्ली में कार सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार को 4 गोलियां लगी

· by admin0
2 min read
Mahendra Park
Mahendra Park

AA News
Delhi

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहाँगीरपुरी में GTK डिपो के पास कार पर हुआ हमला। कार पर हुई कई राउन्ड फायरिंग। घायल को पास के ही बाबु जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया।

मौके पर पुलिस तैनात जांच ने जुटी। चार राउन्ड चली गोली, घायल कुलदीप बकोली गांव का रहने वाला 40 साल का है ड्राइवर है। घायल का इलाज जारी, 4 गोली लगी है

दिल्ली के बकौली गांव का रहने वाला कुलदीप उज्जैन अपनी कार से मुकरबा चौक से आजादपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही मुकरबा चौक से थोड़ा आगे वह जीटीके डिपो के सामने पहुंचा तभी चश्मदीदों की मानें तो एक स्कूटी सवार ने उसकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।

Mahendra Park
Mahendra Park

कुलदीप ने बचकर भागने की कोशिश भी की तब तक हमलावर गोलियां मारकर अपनी स्कूटी से मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों को एक ही हमलावर दिखाई दिया लेकिन हमलावरों की संख्या कितनी थी वे अलग अलग व्हीकल्स पर भी थे या नही, अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घायल कुलदीप उज्जैन को तुरंत जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया।

कुलदीप उज्जैन को 4 गोलियां लगी है जो कंधों में और पांव में लगी है। कुलदीप उज्जैन को घायल अवस्था में निजी अस्पताल के लिए परिजन रेफर करवा कर ले गए हैं।

https://youtu.be/TdDHkEKpdyU

इस इस फायरिंग में किसी भी तरह की लूटपाट आदि नहीं हुई है आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग आपसी रंजिश के या गुटबाजी के चलते हो सकती है। फिलहाल महिंद्रा पार्क थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

Written by admin